-
Advertisement

सरकारी फंड से बांटा सेब-बाल्दी की विजिलेंस में शिकायत, दर्ज हो FIR
Dr.Shrikant Baldi : शिमला। हिमाचल के पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय कुमार (Vinay Kumar) ने रियल एस्टेट डेवलपमेंट अथॉरिटी (RERA) के पूर्व चेयरमैन डॉ श्रीकांत बाल्दी के खिलाफ विजिलेंस (Vigilance) को लिखित में शिकायत दी है। उन्होंने श्रीकांत बाल्दी पर एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उनसे सरकारी फंड की रिकवरी करने की भी मांग उठाई है।
आईएएस अधिकारियों को खिलाया सेब
सोशल मीडिया में भी बीते दिन दिनों से सेब से जुड़े मामले की खूब चर्चा हो रही है। आरोप है कि राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सेब की पेटियां भेजी गई। वर्ष 2020 से लेकर यह पेटियां भेजी गई। केंद्र सरकार से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के घरों में भी सेब की पेटियां भेजी गई है।
सेब की कीमत लाखों में बताई जा रही
सेब (Apple) की खरीद हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद, विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (HPMC) से की गई है। हाई क्वालिटी का रायल व गोल्डन सेब (IAS Officers) आईएएस अधिकारियों को भेजा गया है। सेब की कीमत लाखों में बताई जा रही है। यह भी आरोप है कि तीन वर्षों तक ये सेब की पेटियां भेजी जाती रही है। रेरा के चेयरमैन रहे डाॅ श्रीकांत बाल्दी (Shrikant Baldi) पर यह आरोप लगे हैं।
-पंकज शर्मा