-
Advertisement
हिमाचलः शिमला के आंजी में दो दुकानों में लग गई आग, सामान जल कर राख
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही है। राजधानी शिमला के तहत विकासनगर के आंजी में आग लगने का ताजा मामला सामने आया है। यहां पर दो दुकानों में आग लग गई। आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़ेः ब्रेकिंगः गोविंद सागर झील में समा गई कार, एक की मौत दो सुरक्षित निकाले
जानकारी के अनुसार शिमला के विकासनगर वार्ड के आंजी में करीब दस बजे इलेक्ट्रिशन व सब्जी की दुकान में आग लग गई। लोगों को जब आग लगने का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत छोटा शिमला थाना व अग्निशमन विभाग को दी। आग से दोनों दुकानें लगभग राख़ हो गई है। इलेक्ट्रिशन की दुकान पर लगभग 2-3 लाख का सामान जलकर राख़ हो गया और सब्जी की दुकान में 15-20 हज़ार का नुकसान हुआ।स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये आग सुनियोजित तरिके से लगाई गयी है, अन्यथा सब्जी की दुकान में कैसे आग लग सकती है।मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने राहत कार्य शुरू किया और आग पर काबू पाया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

