-
Advertisement
दुनिया की इन गुफाओं में छिपे हैं कई रहस्य, जान कर चौंक जाएंगे आप
Oldest Cave: प्रकृति के खजाने में कई रहस्य छिपे हुए है। पहाड़ , नदियां, जंगल और भी बहुत कुछ। गुफाओं की बात करें तो दुनिया में कुछ ऐसी गुफाएं हैं जो अपने अंतर इतिहास समेटे हैं। ये गुफाएं प्राकृतिक बनावट से काफी ज्यादा हैं। कई तो मानव इतिहास और अस्तित्व के जीवन से हजारों और यहां तक की लाखों साल पुरानी हैं।
सन डूंग गुफा: वियतनाम की ‘सन डूंग गुफा’ केवल पत्थरों से बनी एक सामान्य गुफा नहीं है, बल्कि यह अपने आप में एक जीवित और सांस लेती हुई अलग दुनिया है। 30 लाख साल पुरानी यह गुफा इतनी विशाल है कि इसके भीतर बादल तैरते हैं। वियतनाम के ‘फोंगन्हा-के बांग नेशनल पार्क’ (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) के घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच छिपी यह गुफा सदियों तक दुनिया की नजरों से ओझल थी।सन 1991 में एक स्थानीय किसान ने पहली बार इस विशाल गुफा को देखा था। साल 2009 में ‘ब्रिटिश केव रिसर्च एसोसिएशन’ की एक टीम ने इसका वैज्ञानिक सर्वे किया। तब जाकर दुनिया को पता चला कि यह पृथ्वी की सबसे बड़ी प्राकृतिक गुफा है।यह गुफा लगभग 9 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी है और इसकी चौड़ाई करीब 150 मीटर है।कई स्थानों पर इसकी छत 200 मीटर तक ऊंची है। इसका मतलब यह है कि 40 मंजिला इमारत इसके अंदर आसानी से खड़ी हो सकती है।इसका आकार इतना बड़ा है कि इसके भीतर एक बोइंग 747 विमान भी आसानी से समा सकता है।
लेआंग करम्प्युंग गुफा: दुनिया की सबसे पुरानी गुफा चित्रकला का खिताब फिलहाल इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर लेआंग करम्प्युंग गुफा को मिला हुआ है। 2024 में हुए एक शोध में ऐसी पेंटिंग का पता चला है जो कम से कम 51200 साल पुरानी है। यह कलाकृति एक जंगली सूअर को तीन इंसानों जैसी आकृतियां के साथ बातचीत करते हुए दिखाती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे पता चलता है कि इंसान 50000 साल से भी पहले कहानी कहने में सक्षम थे। पेंटिंग की उम्र पता लगाने के लिए लेजर आधारित यूरेनियम सीरीज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया।
माल्ट्राविएसो गुफा, स्पेन: स्पेन के इस गुफा में वैज्ञानिकों ने लगभग 64,000 साल पुराने लाल हाथ के स्टैंसिल खोजे हैं। ये यूरोप में आधुनिक इंसानों के आने से भी पुराने हैं। इसका मतलब है कि यह कलाकृति निएंडरथल ने बनाई थी, जिससे लंबे समय से चली आ रही धारणा गलत साबित होती है कि सिर्फ होमो सेपियंस ही प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति में सक्षम थे।
थेलम गुफा, दक्षिण अफ्रीका: अगर सबसे पुरानी गुफा को कला के बजाय मानव इस्तेमाल से मापा जाए तो दक्षिण अफ्रीका की यह गुफा बेजोड़ है। पुरातात्विक साक्ष्य बताते हैं कि शुरुआती मानव पूर्वज लगभग 20 साल पहले यहां पर रहते थे। गुफा के अंदर गहराई में होमो हैबिलिस से जुड़े हुए पत्थर के औजार मिले हैं। इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि लगभग 10 साल पहले नियंत्रित आग के इस्तेमाल की खोज हुई है, इस वजह से यह गुफा इंसानों द्वारा आज के इस्तेमाल की सबसे शुरुआती ज्ञात स्थलों में से एक बन चुकी है।
भीमबेटका गुफाएं, भारत: मध्य प्रदेश में भारत के भीमबेटका रॉक शेल्टर मानव इतिहास का एक और रत्न है। इन गुफाओं में करीब 30000 साल से ज्यादा पुरानी पेंटिंग्स है। इनमें शिकार के सीन, जानवर, डांस और रोजाना की जिंदगी को दिखाया गया है। आपको बता दें कि यह जगह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट बन चुकी है।
पंकज शर्मा
