-
Advertisement
जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में LoC पर 2 आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में सेना ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास दो आतंकवादियों ( Terrorists) को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथिया और युद्ध में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियां बरामद हुई हैं। आज सुबह सैनिकों को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखी। उसके बाद सैनिकों ने घात लगाकर हमला किया जिसमें दो आतंकवादी मार गिराए। मौके से दो एके-47 राइफल और युद्ध में इस्तेमाल की जाने जैसी सामग्रियां जब्त की गईं हैं।
ये भी पढ़ेः UP STF In Action विकास दुबे गैंग को शरण देने वाले दो ग्वालियर से किए Arrest
जम्मू कश्मीर में इस वर्ष 2020 में अब तक सुरक्षाबलों ने तीन दर्जन से अधिक ऑपरेशनों में करीब 100 आतंकियों को ढेर कर दिया है, जबकि इनके 126 से ज्यादा मददगार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 2019 में 150 से अधिक और 2018 में 250 से अधिक आतंकियों को मारा गिराया था। मारे गए 92 आतंकियों मे केवल 35 हिजबुल के ही हैं। संगठन के ऑपरेशनल प्रमुख कमांडर रियाज नायकू समेत कई कमांडरों को भी मारा जा चुका है।
