-
Advertisement
Year: 2026
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 07-01-2023
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: 41 हेक्टेयर भूमि चिन्हित, 339 भवन 270 दुकानें जद में आएंगी
एयरपोर्ट विस्तार के चलते 143 गोशाला, 270 दुकानें, 11 मंदिर, 4 स्कूल, 2 पेट्रोल पंप के अतिरिक्त 2 सरकारी भवन और 2 सरकारी स्कूल शामिल हैं।
दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू ने कैबिनेट गठन को लेकर किया बड़ा खुलासा, यहां जाने
शनिवार को सीएम सुक्खू दिल्ली से पहले चंडीगढ़ पहुंचे। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में सीएम सुक्खू ने मुकेश अग्निहोत्री से बैठक की है।
हमीरपुर डबल मर्डर मामला आरोपी फौजी चार दिन के रिमांड पर भेजा
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया था कि 35 साल पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है।
कंधे पर हल लेकर पैदल सीएम सूक्खु से मिलने शिमला पहुंचा किसान लायक राम
मांगों को लेकर पहले सीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा और फिर पीएम (PM) तक अपनी बात रखने के लिए दिल्ली के लिए प्रस्थान किया जाएगा।
इस जिला में सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल, डीसी ने जारी किए आदेश
डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि लगातार गिरते तापमान से जिले के 7 उपमंडलों ज्वालामुखी, इंदौरा, फतेहपुर, नूरपुर, ज्वाली, देहरा और जयसिंहपुर में बढ़ी धुंध और कोहरे के कारण परिस्थितियां विकट हुई हैं।
हिमाचल में बेरोजगारों को राहत, 150 से भी ज्यादा पदों के लिए दो दिन होंगे साक्षात्कार
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को कम्पनी द्वारा प्रथम वर्ष 21 हज़ार रुपए सीटीसी तथा 15 हज़ार 800 रुपए नेट मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं देय होगी।
हिमाचल: पंजाब से मंडी लाई जा रही थी चरस की खेप, दो धरे- पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे
सुंदरनगर पुलिस पुंघ में यातायात चैकिंग व नाकाबन्दी के दौरान मौजूद थे। उसी दौरान हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही थी।
चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं को मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा, प्रशासन ने किया ट्रायल
टैक्सी ऑपरेटर्स ने जिला प्रशासन द्वारा चिंतपूर्णी मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को इलेक्ट्रिकल व्हीकल की सुविधा दिए जाने का विरोध किया है।
चंबा में गहरी खाई में समाई गाड़ी, वेटरनरी विभाग के फार्मासिस्ट की गई जान
चकलू-राजनगर हाईवे पर उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी 500 मीटर खाई में गिर कर रावी नदी में जा पहुंची। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
