-
Advertisement
हिमाचल: पंजाब से मंडी लाई जा रही थी चरस की खेप, दो धरे- पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे
Last Updated on January 7, 2023 by sintu kumar
मंडी। सुंदनगर पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में लगातार सफलताएं मिलती जा रही है। ताजा मामले में सुंदरनगर पुलिस ने चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर पुंघ में नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों से 894 ग्राम चरस (Charas) बरामद की है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में पुलिस को नव वर्ष पर मिली बड़ी सफलता, पांच किलो चरस पकड़ी दो अरेस्ट
मिली जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस (Sundernagar Police) के एएसआई दौलत राम देर शाम अपने अन्य कर्मचारियों के साथ पुंघ में यातायात चैकिंग व नाकाबन्दी के दौरान मौजूद थे। उसी दौरान हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय मंडी से बिलासपुर की ओर जा रही एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी टाटा इंडिगो को चेक किया तो उसमें सवार दो व्यक्तियों से 894 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपीयों की पहचान 50 वर्षीय देवेन्द्र पाल पुत्र रूढ़ चन्द सेक्टर 30 चंडीगढ (Chandigarh) व 52 वर्षीय अफजल खान पुत्र फिरोज खान सेक्टर 30 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।