-
Advertisement
Corona Breaking: हिमाचल में Police और बैंक कर्मी सहित मंगलवार को 21 पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल में मंगलवार को कोरोना (Corona) के 21 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को तीन लोग ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा में 9, हमीरपुर में चार, शिमला व ऊना (Una) में तीन-तीन तथा चंबा में दो मामले सामने आए हैं। वहीं, कांगड़ा व किन्नौर के दो-दो और कुल्लू का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 775 पहुंच गया है। एक्टिव केस 322 हैं। अब तक 438 ठीक हुए हैं। हिमाचल में 6 की मृत्यु हुई है। हिमाचल में मंगलवार को 1842 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1387 नेगेटिव रहे हैं। 442 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 13 पॉजिटिव हैं। बाकी मामले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: E-Pass जारी करने पर प्रतिबंध पर सरकार ने स्पष्ट की स्थिति, क्या कहा-जानिए

कांगड़ा में आज 9 नए मामले, दो हुए ठीक
कांगड़ा जिला में गांव थनगेर थाना जसूर का 36 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह पंजाब में बैंक कर्मी है। होम क्वारंटाइन में था। यह पंजाब में कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति का प्रारंभिक संपर्क था। वहीं, क्योरी ब्रह्मणा नूरपुर का 53 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह 13 जून को दिल्ली से लौटा है। वहीं 38 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 14 जून को दिल्ली से लौटा है। दो परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। तीनों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पहले एक ही परिवार के चार लोगों सहित कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के 6 नए मामले सामने आए थे। कांगड़ा (Kangra) जिला में अभी आए मामलों में भवारना का 57 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 20 जून को दिल्ली (Delhi) से लौटा है। परौर में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में था। व्यक्ति को मेडिकल कालेज नेरचौक के लिए शिफ्ट किया गया है। फतेहपुर टकोली घिरथां का 40 वर्षीय पुरुष, उसकी 35 वर्षीय पत्नी और 12 व 6 साल की बेटियां पॉजिटिव पाई गई हैं। यह सभी 14 जून को दिल्ली से लौटे हैं। होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में थे। स्पेल जवाली का 19 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह युवक 16 जून को दिल्ली से लौटा है। जवाली निरंकारी भवन में क्वारंटाइन में था। इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। कांगड़ा में दो ठीक हुए हैं। इसमें एक डाढ और एक बैजनाथ में था।
यह भी पढ़ें: Facebook टिप्पणी पर भड़की श्री गुरु रविदास महासभा, आरोपी की मांगी गिरफ्तारी

ऊना में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव आए हैं।गगरेट उपमंडल में तैनात एक 50 वर्षीय पुलिस कर्मी पॉजिटिव आया है।दूसरा संक्रमित अंब उपमंडल के कटौहड़ कलां का रहने वाला है, यह सोनीपत से आया था। दो दिन पहले इसके परिवार के तीन बच्चों सहित 6 पॉजिटिव आए थे।तीसरा मामला सलोहवैरी का 55 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। यह दिल्ली से लौटा था। इसे संस्थागत कवारंटाइन किया गया था। वहीं आज चंबा जिला से भी दो मामले सामने आए हैं। समोट क्षेत्र का लुधियाना से लौटा 57 साल का व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। संक्रमित होम क्वारंटाइन था। दिल्ली से लौटी बलोह क्षेत्र की 23 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला होटल में क्वारंटाइन थी। दोनों संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया गया है। शिमला के सुन्नी में 3 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। यह 14 जून को गुरुग्राम से लौटे थे। इसमें मां- बेटा व महिला का भाई पॉजिटिव आया है। सुन्नी में संस्थागत क्वारंटाइन थे। हमीरपुर में दो नादौन, बड़सर और सुजानपुर से एक-एक मामला सामने आया है।
कुल्लू में 8 माह की मासूम बच्ची हुई ठीक
कुल्लू। जिला के आनी उपमंडलन के दूर-दराज के गांव जाऊं में आठ 8 माह की कोरोना पॉजिटिव बच्ची का फॉलोअप सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 8 माह की कोरोना पॉजिटिव बच्ची का फॉलोअप सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में अब सिर्फ एक एक्टिव केस है। मणिपुर का 26 वर्षीय सीआईएसफ का जवान कोविड-19 सेंटर ढालपुर कुल्लू में विचाराधीन है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


