-
Advertisement
Himachal : चंबा में 21 वर्षीय युवक ने कमरे में लगा लिया फंदा, कारणों का नहीं हुआ खुलासा
चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। मामला चंबा जिला (Chamba ) के भड़ियां कोठी पंचायत के लोहड़ी गांव में सामने आया है। मृतक युवक की पहचान विकास (21) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव लोहड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विकास मेहनत मजदूरी करता था। बीते रोज वह अपने घर पर ही था और दिन में अपने कमरे में सो गया, लेकिन शाम तक वह नहीं उठा। जब शाम तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसके परिजनों ने उसे आवाज लगाई, जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने खिड़की से अंदर देखा।
यह भी पढ़ें: Himachal : 55 वर्षीय व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
अंदर देखने पर युवक फंदे से लटका हुआ पाया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और खिड़की से कमरे में दाखिल हुए, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस (Police) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

