-
Advertisement
कोरोना अपडेट : Himachal में सोमवार को 26 नए मामले, 38 लोग जीते जंग
शिमला। हिमाचल में सोमवार को कोरोना (Corona) के 26 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 38 ठीक हुए हैं। हिमाचल में सोमवार को सोलन (Solan) से 10, कांगड़ा (Kangra) से 6, हमीरपुर से पांच, मंडी (Mandi) और लाहुल स्पीति से दो-दो और चंबा से एक मामला सामने आया है। वहीं, हमीरपुर के 19, कांगड़ा के 8, सिरमौर से 6, सोलन व ऊना से दो-दो और कुल्लू से एक ठीक हुआ है। हिमाचल में अब कुल आंकड़ा 942 पहुंच गया है। अभी 366 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 560 ठीक हुए हैं। सात की मृत्यु हुई है। हिमाचल में सोमवार को 902 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 873 नेगेटिव रहे हैं। 29 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। अब तक जो पॉजिटिव मामले हैं वह पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। सोलन के बद्दी से सोमवार को 10 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 7 स्वराज माजरा क्वारंटाइन सेंटर, दो ईएसआई काठा कॉलोनी, एक वर्धमान चौक में रखा गया था।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में आज अब तक 9 नए मामले, 32 लोग हुए ठीक
कांगड़ा में छह नए मामले, 8 हुए ठीक
कांगड़ा जिला में जयसिंहपुर के मझेरा का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। युवक परौर में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में था। क्यारी शाहपुर का 37 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक 20 जून को हरियाणा से लौटा है। परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में था। नागन बैजनाथ की 36 वर्षीय महिला और उसका 8 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली से लौटे हैं और होम क्वारंटाइन में थे। कोटलू पपलाह जयसिंहपुर की 50 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। महिला 20 जून को दिल्ली से लौटी है। गांव चतरू देवी जससिंहपुर की 69 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई है। महिला 21 जून को दिल्ली से लौटी है। होम क्वारंटाइन में थी। वहीं, जवाली की 27 वर्षीय महिला, आदर्श नगर का 44 वर्षीय व्यक्ति, राख का 77 वर्षीय बुजुर्ग, गुलेहर की 41 और 24 वर्षीय महिला, चंजेहर का 47 वर्षीय व्यक्ति, ढसोली का 31 वर्षीय युवक और कुडियाल का 23 वर्षीय युवक ठीक हुआ है। इन्हें घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। कांगड़ा जिला में कुल मामले 268 हो गए हैं। एक्टिव केस 113 हैं और अब तक 153 रिकवर हुए हैं।

हमीरपुर में दो भाई और बहन निकले पॉजिटिव
हमीरपुर जिले में सोमवार को दो भाई और उनकी एक बहन समेत कोरोना संक्रमितों के चार नए मामले सामने आए हैं। 26 वर्षीय और 28 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती तीनों भाई-बहन कोरोना संक्रमित जिजवीं की रहने वाले हैं और हाल ही में चंडीगढ़ से लौटे हैं। यह होम क्वारंटाइन में थे। 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित भेरड़ा का निवासी है और दिल्ली से लौटा है। इसे सासन में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। चारों संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा मलोग सुल्तानी का 31 वर्षीय युवक, चनेड़ थाना का 48 वर्षीय व्यक्ति और खनौली का 28 वर्षीय युवक ठीक हुआ है।

सिरमौर में 6 लोग हुए कोरोना मुक्त, एक्टिव केस बचे 8
जिला सिरमौर में आज 6 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिसके चलते जिला में एक्टिव केस 14 से घटकर 8 रह गए हैं।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि आज जिला में कुल 85 सैम्पल्स जिनमें 78 नए, 6 फॉलोअप और 1 रिपीट सैंपल शामिल था, जांच के लिए भेजे गए थे। जांच के बाद 77 नए सैम्पल्स, 1 रिपीट सैंपल और 6 फॉलोअप सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 1 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। आज ठीक हुए लोगों में एक 20 वर्षीय युवक, एक 27 वर्षीय युवक, एक 35 वर्षीय पुरुष, दो 46 वर्षीय पुरुष और एक 53 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। सभी ने लगभग 15 दिनों में कोरोना को मात दी है। उन्होंने बताया कि इन 6 लोगों के ठीक होने के बाद अब जिला में एक्टिव केस 8 बचे हैं।
लाहुल-स्पीति में कोरोना के दो केस, बिहार से हैं दोनों मजदूर
जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में कोरोना के दो मामले सामने आए। जानकारी के मुताबिक लाहुल स्पीति में 26 वर्षीय बिहार का मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था उसके बाद उसका दूसरा साथी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 22 जून को हरियाणा के झज्जर से लाहुल-स्पीति के लिए कर्फ्यू पास लेकर 5 लोग पहुंचे थे जिनमें से 2 लोग लाहुल स्पीति रुके थे जहां पर पटसेऊ में पुल के काम कर रहे रहे थे जबकि 3 मजदूर लेह लद्दाख के लिए रवाना हुए थे। अब प्रशासन ने बीआरओ के 70 आरसीसी डेट अस्थाई कैंप के बीच के क्षेत्र को, कंटेन्मेंट एरिया तथा दारचा पंचायत के वार्ड नंबर 3 का शेष हिस्सा बफर जोन घोषित किया है। डीसी लाहुल-स्पीति कमल कांत सरोच ने बताया कि बिहार से लाहुल-स्पीति निजी वाहनों से पहुंचे 5 मजदूरों में 3 मजदूर लेह लद्दाख निकले जबकि 2 मजदूर पटसेऊ पुल निर्माण के लिए दिल्ली के ठेकेदार पास काम करने पहुंचे थे। इसके बाद एक मजदूर को केलांग अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए लाए थे। मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था उसके बाद उसके साथी का भी सैंपल लिया था और उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि दूसरे कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को आइसोलेशन सेंटर रखा जा रहा है और इन दोनों व्यक्तियो के संपर्क में आए आधा दर्जन मजदूरो को आइसोलेट किया गई है जिनके प्रोटोकॉल के हिसाब से सैंपलिंग होगी।


