-
Advertisement
मुंबई से Kangra लौटे 28 लोगों को फ्लू के लक्षण, पालमपुर अस्पताल में लिए Sample
पालमपुर। मुंबई से कांगड़ा लौटे 28 लोगों में फ्लू (आईएलआई) के लक्षण पाए गए हैं। इन्हें पालमपुर अस्पताल (Palampur Hospital) में ले जाया गया है। जहां इनके सैंपल लिए जा रहे हैं। मुंबई और गोवा में फंसे 1300 हिमाचली सोमवार को स्पेशल ट्रेनों (Special trains) से ऊना पहुंचे। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर उतारने के बाद उन्हें सैनिटाइज किया गया। इसके बाद हेल्थ डेस्क पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उनसे फ्लू जैसे लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल की गई।
यह भी पढ़ें: Mumbai और Goa से ऊना पहुंची ट्रेनें, 1300 हिमाचलियों की हुई घर वापसी

मुंबई से 265 लोग ज़िला कांगड़ा (Kangra) के आए हैं। इन लोगों को एचआरटीसी की बसों से राधा स्वामी सत्संग भवन परौर पहुंचाया गया। मुंबई से आए सभी लोग के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। इनमें प्रारम्भिक जांच में 28 लोग सिमटोमैटिक आए हैं। इन 28 लोगों के अलावा बाकी सभी को जांच के बाद क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया जाएगा। इससे पहले कांगड़ा के 313 लोग गोवा से लौटे थे। जिन्हें भी राधा स्वामी सत्संग भवन परौर में जांच के बाद घर भेजा गया था।

