-
Advertisement
#Corona Breaking: हिमाचल में आज चार पुलिस कर्मियों और 22 प्रशिक्षुओं सहित 266 पॉजिटिव
Last Updated on September 29, 2020 by
शिमला। हिमाचल में कोरोना के 266 मामले सामने आए हैं। वहीं, 268 कोरोना (Corona) पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज चार कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कांगड़ा में 69, बिलासपुर में 15, चंबा में 7, हमीरपुर में 28, किन्नौर में पांच, कुल्लू में 16, लाहुल स्पीति में 14, मंडी में 24, शिमला में 41, सिरमौर में 28, सोलन में 11 व ऊना में सात मामले सामने आए हैं। सोलन के 103, मंडी के 51, सिरमौर के 44, ऊना (Una) के 41, बिलासपुर के 16, हमीरपुर के 6, कुल्लू के चार व चंबा (Chamba) के तीन कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज मंडी में दो, किन्नौर व सिरमौर में एक-एक की जान गई है। मंडी जिला में 64 वर्षीय व्यक्ति और 36 वर्षीय युवक ने दम तोड़ा है। दोनों की किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त थे। किन्नौर में 55 वर्षीय और सिरमौर में 57 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। यह भी बीमारी से ग्रस्त थे। हिमाचल में कुल आंकड़ा 14457 पहुंच गया है। अभी 3650 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 10611 लोग ठीक हो चुके हैं। मृत्यु का आंकड़ा 175 पहुंच गया है। हिमाचल में आज 3473 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 3104 नेगेटिव रहे हैं। 154 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 215 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 175 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
ऊना जिला में रेपिड एंटीजेन टेस्ट में 273 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 07 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। रेपिड एंटीजेन टेस्ट में प्रथम आईआरबी बनगढ़ के चार पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें 30 व 43 वर्षीय पुरुष पुलिस कर्मी और 25-25 वर्षीय दो महिला पुलिस कर्मी शामिल हैं। गगरेट उपमंडल के चलेट का 79 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित पाया गया है। बंगाणा उपमंडल के सासन तनोह का 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा का 54 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह के 22 प्रशिक्षुओं सहित कांगड़ा में आज ये मामले पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह भवारना पालमपुर के 22 प्रशिक्षुओं और दो अन्य सहित कांगड़ा जिला में 69 मामले सामने आए हैं। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में 51, 57 वर्षीय व्यक्ति, 24, 23, 23, 21, 22, 21, 28, 22, 20, 26, 23, 23, 28,28, 25, 21,22, 24, 23, 24, 23 व 24 वर्षीय प्रशिक्षु पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा ऊना जिला का 59 वर्षीय व्यक्ति, जवाली का 45 वर्षीय, दौलतपुर कांगड़ा का 55 वर्षीय, योल का 52 वर्षीय व्यक्ति, दरकाटी कांगड़ा की 74 वर्षीय महिला, 17,13 वर्षीय लड़के, 9 वर्षीय बच्ची, 43 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला, गमरूर जसवां की 6 साल की बच्ची, संसारपुर टैरेस जसवां का 40 और 41 वर्षीय व्यक्ति, बनाल फतेहपुर का 62 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति, खासभोल कांगड़ा का 59 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित निकला है। डाहब फतेहपुर का 24 वर्षीय युवक, खासभोल कांगड़ा की 75 वर्षीय महिला, भरमाड़ कांगड़ा की 30 वर्षीय महिला, भालता नूरपुर की 32 वर्षीय महिला व दौलतपुर कांगड़ा का 39 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है।
इसके अलावा एमएच योल (MH Yol) का 49 वर्षीय, नगरोटा बगवां का 62 वर्षीय, शाहपुर का 53 वर्षीय, जवाली का 53 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर एक नूरपुर का 26 वर्षीय युवक, मुंडला नगरोटा बगवां का 51 वर्षीय, भट्टू बैजनाथ का 45 वर्षीय, सकरी बैजनाथ का 61 वर्षीय, चोबिन बैजनाथ का 74 वर्षीय व्यक्ति, जंधपुर बैजनाथ का 29 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवती, झमेतर बालकपुरी का 53 वर्षीय व्यक्ति, जगरूपनगर की 29 वर्षीय युवती, छतरी शाहपुर का 46 वर्षीय व्यक्ति, घुग्गर पालमपुर का 32 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय व्यक्ति, खोला सगवाल जवालामुखी का 46 वर्षीय व्यक्ति, सुनेहत देहरा का 36 वर्षीय व्यक्ति, स्थाना फतेहपुर का 93 वर्षीय व्यक्ति, रिहालपुर का 20 वर्षीय युवक, ब्लॉक तियारा का 38 वर्षीय व्यक्ति, मेन बाजार कांगड़ा की 25 वर्षीय युवती और सदरपुर का 70 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए हैं।