-
Advertisement
14 साल के लड़के पर आया 28 साल की महिला का दिल, जबरन रचाई शादी !
सुनैना जसवाल/ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना (Una) के एक गांव की 28 वर्षीय महिला का दिल 14 वर्षीय नाबालिग लड़के पर आ गया और उसने किशोर को जबरन उठाकर शादी (Forced Marriage) रचा ली है। मामले को लेकर किशोर की माता ने न्याय को लेकर DSP ऊना का दरवाजा खटखटाया है। जहां पर शिकायत पत्र देते हुए महिला द्वारा बेटे से मारपीट करने की भी बात कही गई। DSP के आदेश के बाद ऊना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर जांच शुरू कर दी है।
‘इस पर अब मेरा हक’
पुलिस को दी शिकायत में बिहार निवासी महिला ने बताया कि ‘मैं पिछले काफी समय से वह अपने पति और चार बच्चों के साथ जिला ऊना के एक गांव में रहती हूं। इनमें दो बेटे 18 और 14 वर्ष और दो बेटियां 7 और 6 वर्ष की है। महिला का आरोप है कि मेरे 14 वर्षीय बेटे को साथ की झुग्गी में रहने वाली महिला जबदस्ती ले गई है और मारपीट करती है। बेटे की माता ने बताया कि जब बेटे को वापिस लेने के लिए गई, तो महिला ने बोला हमने कोर्ट मैरिज करवा ली है और अब तुम्हारा बेटा घर नहीं जा सकता, इस पर अब मेरा हक़ है।
मां ने लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित मां ने पुलिस के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे की उम्र अभी 14 वर्ष है, जो कि नाबालिग है, उसे जबरन ले जाया गया है। अगर दोनों के बीच शादी हुई है, तो कोर्ट मैरिज के कागज मुहैया करवाया जाए। उधर, मामले को लेकर DSP हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि मामले को लेकर शिकायत मिली थी। अगवा का कोई मामला नहीं है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था। लडक़े की आयु का पता किया जा रहा है।

