-
Advertisement
हिमाचल में आज #Corona के जितने मामले, लगभग उतने ही हुए ठीक- आठ की मौत
Last Updated on September 22, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 292 मामले सामने आए हैं। वहीं, 291 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 8 कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु दर्ज की गई है। इसमें कांगड़ा और मंडी जिला में तीन- तीन, किन्नौर व सिरमौर में एक-एक की मृत्यु हुई है। मृत्यु का कुल आंकड़ा 125 पहुंच गया है। प्रदेश में अभी कुल आंकड़ा 12438 है व 4455 एक्टिव केस हैं। अब तक 7843 लोग ठीक हो चुके हैं।
किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
कांगड़ा जिला में 40, हमीरपुर में 39, बिलासपुर में 29, मंडी में 28, चंबा में 27, शिमला में 25, सोलन और किन्नौर में 24-24, सिरमौर में 21, ऊना में 17, लाहुल स्पीति में 12 व कुल्लू में 6 मामले सामने आए हैं। वहीं, मंडी के 82, सिरमौर के 73, कांगड़ा के 63, सोलन के 42, किन्नौर के 12, बिलासपुर के सात, कुल्लू के छह, हमीरपुर के चार व चंबा के दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
हिमाचल में आज 1851 सैंपल आए जांच को
हिमाचल में आज कोरोना के 1851 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1551 नेगेटिव रहे हैं। वहीं 105 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 195 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 363 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
कांगड़ा जिला में इन्होंने तोड़ा दम
कांगड़ा जिला में गांव मटौर के 74 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति को 19 सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह टाइप टू मधुमेह से ग्रस्त थे। आज करीब पौने एक बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। जिला ऊना अंब की 50 वर्षीय महिला ने भी कांगड़ा में दम तोड़ा है। महिला को आज ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज शाम करीब साढ़े चार बजे महिला की मौत हो गई। जिया पालमपुर का 71 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना से जंग हारा है। आज करीब साढ़े तीन बजे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
यह मामले आए सामने
योल कैंट धर्मशाला का 35 वर्षीय युवक, गमरू धर्मशाला का 59 वर्षीय व्यक्ति, फिल्ड अस्पताल पालमपुर के दो 37 वर्षीय व्यक्ति, बनाल बरोट फतेहपुर की 35 वर्षीय महिला, डमटाल इंदौरा का 43 वर्षीय व्यक्ति, कंडवाल नूरपुर का 22 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय व्यक्ति, कंडवाल नूरपुर का 23 वर्षीय युवक, घरोह धर्मशाला की 34 वर्षीय महिला, योल कैंट धर्मशाला का 35 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला का 27 वर्षीय युवक, कंडवाल नूरपुर की 46 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां का 34 वर्षीय युवक, कांगड़ा का 46 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला का 49 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला हरदासपुरा चंबा की 34 वर्षीय महिला, फतेहपुर कांगड़ा की 56 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक, अंब ऊना की 50 वर्षीय महिला व टांडा मेडिकल काॅलेज का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव आए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा और ऊना में 65 मामले, 63 रिकवर- तीन की गई जान
महाराजनगर जयसिंहपुर की 60 वर्षीय महिला, कोसरी जयसिंहपुर की 27 वर्षीय युवती, लंबागांव जयसिंहपुर का 35 वर्षीय युवक, नौण थुरल का 45 वर्षीय व्यक्ति, खजूरनू थुरल की 50 वर्षीय महिला, कवाड़ी नगरोटा बगवां का 42 वर्षीय व्यक्ति, कवाड़ी नगरोटा बगवां की ही 66 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां का 23 वर्षीय युवक, कवाड़ी नगरोटा बगवां का 24 वर्षीय युवक व 10 साल का बच्चा, पडियारखर पालमपुर की 27 वर्षीय महिला, मरहूंन पालमपुर की 49 वर्षीय महिला, रामपुर पालमपुर की 31 वर्षीय महिला, मंधोल बैजनाथ का 45 वर्षीय व्यक्ति, गनखटेहर बैजनाथ का 45 वर्षीय व्यक्ति, जोगिंद्रनगर की 27 वर्षीय महिला, एमएच पालमपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति, भरोली जवालामुखी की 70 वर्षीय महिला, टांडा मेडिकल काॅलेज में उपचाराधीन 51 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।
ऊना में आज कुल 25 कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने
रविवार को कोविड जांच को भेजे सैंपल्स में से 11 पॉजिटिव और 115 सैंपल नेगेटिव पाए गए उपमंडल हरोली के बढ़ेड़ा से 29 वर्षीय युवक और उसकी 32 वर्षीय बहन, नंगल खुर्द से 70 वर्षीय महिला और बीटन से 23 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए है। अंब उपमंडल के पंजोआ लडोली से 21 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। ऊना उपमंडल के चड़तगढ़ का 58 वर्षीय व्यक्ति, मैहतपुर के वार्ड 2 का 21 वर्षीय युवक, भटोली का 53 वर्षीय व्यक्ति, बरनोह की 11 वर्षीय बच्ची और बसदेहड़ा वार्ड 4 से 54 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 47 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal से संबंध रखने वाले वरिष्ठ सर्जन की कोरोना से मौत, दिल्ली में ली अंतिम सांस
वहीं रेपिड एंटीजेन टेस्ट में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना शहर के गीता मंदिर के नजदीक का 42 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 7 की 36 वर्षीय महिला, मलाहत गांव 43 वर्षीय व्यक्ति, बसदेहड़ा वार्ड 4 का 37 वर्षीय व्यक्ति और बसदेहड़ा की 17 वर्षीय युवती, टीवी सेंटर का 36 वर्षीय कर्मी संक्रमित हुआ है। अंब उपमंडल के चुरडू का 49 वर्षीय व्यक्ति, पक्का परोह की 62 वर्षीय महिला, दलवाड़ी का 38 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए है। गगरेट उपमंडल के पिरथीपुर की 59 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। हरोली उपमंडल के सिंगा गांव के 68 और 75 वर्षीय व्यक्ति, पंजावर के 39 और 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए है।