-
Advertisement
Missing: 4 दिन से घर नहीं लौटे आनी के 3 युवक, बच्चों की गुमशुदगी से परिजनों का हाल-बेहाल
Missing: आनी (Aani) खंड की कराड पंचायत के कोठी गांव निवासी तीन युवक (3 youth) चार दिन से घर नहीं लौटे हैं। तीनों बच्चों के घर ना लौटने के कारण परिजनों (Parents) का हाल-बेहाल हैं। परिजनों ने बच्चों की गुमशुदगी (Missing) को लेकर पुलिस थाना आनी में FIR दर्ज करा दी है।
तीनों युवक नाबालिग
युवकों की पहचान, दक्ष कटोच् उम्र 16, पुत्र रणवीर सिंह गाँव कोठी दूसरा गगनेश उम्र 16, पुत्र स्व. संजय निवासी गाँव कोठी जोकि जमा दो स्कूल कोठी में दसवीं कक्षा के छात्र हैं। गत 28 फरवरी को किसी को बताए बिना ये दोनों युवक बस में आनी को निकले। जबकि तीसरा युवक हर्ष कटोच् उम्र 17 साल, पुत्र दलीप गाँव कोठी आनी में ही था जोकि स्कूल (School) नहीं पढ़ता है। तीनों युवक नाबालिग हैं।
यह भी पढ़े: Himachal Weather: रेड अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी जारी, कुल्लू में शिक्षण संस्थान बंद; 350 सड़कें ठप
28 फरवरी से लापता
तीनों युवक 28 फरवरी से आनी से लापता हैं, जिन्हें एक मार्च को शिमला (Shimla) में देखा गया था। उसके बाद से ही युवकों का कोई सुराग नहीं लग रहा। युवकों के चिंतित परिजनों ने पुलिस के अलावा सर्व साधारण से उनके बच्चों को ढूँढने के लिए सहायता की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो वे उनके मोबाईल नम्बर
82787, 86665
78077 04109
88946 91011
94785 16030 पर तुरंत सूचित करें।
पुलिस खोजबीन में जुटी
वहीं, इस बारे में पुलिस उपाधीक्षक आनी चन्द्रशेखर कायथ ने बताया कि बच्चों की गुमशुदगी को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इनके बारे में पता लगाने के लिए प्रदेश व प्रदेश से बाहर के पुलिस थानों को फोटो सहित सूचित किया गया है। जबकि आनी पुलिस स्वयं भी गहनता से खोजबीन में जुटी है।
-छविंदर शर्मा
