कोरोना अपडेटः Solan के 21 मामलों सहित 30 मामले, 11 जीते जंग

कोरोना अपडेटः Solan के 21 मामलों सहित 30 मामले, 11 जीते जंग

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल में सोमवार को सोलन (Solan) के 21 मामलों सहित कोरोना (Corona) पॉजिटिव के 30 मामले सामने आए हैं। हमीरपुर (Hamirpur) में चार, कांगड़ा जिला में तीन और मंडी व शिमला में एक-एक मामला सामने आया है।  वहीं, आज 11 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें हमीरपुर 8, ऊना (Una) के दो और कांगड़ा का एक शामिल है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1243 हो गया है। अभी 292 एक्टिव केस हैं और अब तक 931 ठीक होकर घर जा चुके हैं। हिमाचल में सोमवार को891 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 677 नेगेटिव रहे हैं। 213 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सैंपल में एक ही पॉजिटिव मामला है।


यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा में Noida से लौटे पिता-पुत्र सहित तीन पॉजिटिव

 

शिमला के ज्यूरी में आईटीबीपी का जवान पॉजिटिव

सोलन जिले से सोमवार को 21 मामले सामने आए हैं। यह सभी बीबीएन क्षेत्र से हैं। इसमें व्रिग्लस इंडस्ट्री से 15, वार्ड नंबर आठ बिलावली बद्दी से दो और आदर्श कॉलोनी नालागढ़ से चार मामले सामने आए हैं। सोलन से 21 मामले आने की पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने की है। मंडी (Mandi) जिले के जोगिंद्रनगर में भी एक संक्रमित पाया गया है। दिल्ली से तीन जुलाई को लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। दिल्ली में ड्राइवर है। कोरोना पॉजिटिव को भाटा में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। हमीरपुर जिले में चार मामले सामने आए हैं। इसमें 5 जुलाई को कुवैत से लौटा गलोड़ खास का 37 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक संस्थागत क्वारंटाइन में था। नादौन के गगल गांव में 39 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। युवक पांच जुलाई को अरुणाचल प्रदेश से लौटा है और होम क्वारंटाइन में था। भोरंज के बगवार का 3 जुलाई को मुंबई से लौटा 68 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक भी संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति संस्थागत क्वारंटाइन में था। बड़सर के मतरयाणा की 51 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। महिला छह जुलाई को दिल्ली से लौटी है। महिला संस्थागत क्वारंटाइन में थी। उधर, शिमला जिले में रामपुर के ज्यूरी में आईटीबीपी (ITBP) का जवान पॉजिटिव आया है।

 

कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के तीन मामले सामने आए हैं। इसमें 9 जुलाई को नोएडा (Noida) से लौटे पिता-पुत्र संक्रमित पाए गए हैं। इसमें पिता की उम्र 53 और बेटे की 21 साल है। इसके अलावा 6 जुलाई को दिल्ली से लौटा 32 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह सभी आलमपुर में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ (DCCC Baijnath) शिफ्ट किया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | Shimla | जीते | Himachal News | मामलों | latest news | आज | शिमला | अपडेट | सहित | abhiabhi | कोरोना | state news | Covid-19 | live | HP today | मामले | Solan | जंग
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है