-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Himachal में शुक्रवार को 32 नए मामले, 12 लोग हुए ठीक- कुल आंकड़ा 627 पहुंचा
Last Updated on June 20, 2020 by
शिमला। हिमाचल में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के 32 नए मामले सामने आए वहीं, 12 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल (Himachal) में हमीरपुर से 14, कांगड़ा, सोलन जिला से 8-8 और बिलासपुर से दो मामले सामने आए हैं। इसके अलावा चंबा, सिरमौर, सोलन और ऊना के तीन-तीन लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 627 पहुंच गया है। एक्टिस केस 223 हैं और अब तक 389 ठीक हुए हैं। छह की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना राहतः Una में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित 141 की रिपोर्ट नेगेटिव
हिमाचल में शुक्रवार को 1609 सैंपल (Sample) जांच को आए हैं। इसमें 1097 नेगेटिव रहे हैं। 512 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। जो पॉजिटिव केस आए हैं वह पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 60814 लोगों के सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 59675 नेगेटिव रहे हैं। 627 ही पॉजिटिव आए हैं। अब तक 52319 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 32751 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 19568 अभी निगरानी में हैं।
ये मामले आए सामने
जिला कांगड़ा (Kangra) में सामने आए मामलों में भुआणा नजदीक चढ़ियार (Chadhiyar) का 29 वर्षीय, रूपेहर नजदीक चढ़ियार का 32 वर्षीय व गगल खोली नजदीक धीरा का 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा थुरल का 59 वर्षीय, गगल खोली नजदीक धीरा का 58 वर्षीय और झियोल धर्मशाला (Dharamsala) का 51 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। साथ ही धनाग बैजनाथ (Baijnath) की 29 वर्षीय युवती और बियारा नजदीक पंचरूखी का 26 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। इसमें पहले छह परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। 29 वर्षीय युवती और 26 वर्षीय युवक आलमपुर में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली/एनसीआर है। सभी को बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। इसी तरह से सोलन में सामने आए छह मामलों में सोलन (Solan) के चंबाघाट की बेर की सैर गांव के एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी होम क्वारंटाइन में थे। यह दिल्ली से वापस लौटे थे।
राधास्वामी सत्संग भवन में क्वारंटाइन एक व्यक्ति भी संक्रमित निकला है। यह भी दिल्ली से भाग कर सोलन आया था। एक कोरोना संक्रमित मामला परवाणू क्वारंटाइन सेंटर का है, जोकि गाजियाबाद से वापस लौटा था। वहीं, बद्दी में 50 वर्षीय महिला और 56 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाया गया है। हमीरपुर (Hamirpur) जिले में एक साथ 14 मरीज सामने आए हैं। इनमें पति-पत्नी और उनकी दो साल की बेटी संक्रमित हुई है। सुजानपुर उपमंडल से दिल्ली से लौटे पति-पत्नी, दिल्ली से लौटीं बड़सर के घटयाणी से एक बुजुर्ग महिला और उसकी दो पोतियां, भोरंज के तरक्वाड़ी से महिला और उसके दो बच्चे, नोयडा से लौटा गलोड़ का एक युवक और भोरंज के खुपड़ी की एक 2 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई।