-
Advertisement
Atal Tunnel Rohtang जाने की सोच रहे तो जरूर पढ़ें यह खबर, कहीं पड़ ना जाए भारी
कुल्लू। विश्व की सबसे ऊंचाई पर बनीं (10040 फीट) सबसे लंबी 9.4 किलोमीटर अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) के उद्घाटन के बाद टनल की सुरक्षा का जिम्मा कुल्लू पुलिस ने संभाल लिया है। कुल्लू पुलिस (Kullu Police) ने टनल की सुरक्षा व ट्रैफिक कंट्रोल (Traffic Control) के लिए 35 पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। कुल्लू पुलिस ने अटल टनल को लेकर जनता के लिए एडवाइजरी जारी है। एडवाइजरी के अनुसार टनल के अंदर बिना कारण रुकने, ओवर स्पीड व ओवर टेक को लेकर कानूनी तौर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अटल के अंदर बिना कारण रूकने वालों पर पुलिस एचपी ट्रैफिक कंट्रोल एक्ट के तहत चालान कर कानूनी कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें: उद्घाटन के तीसरे दिन #Atal_Tunnel_Rohtang में हादसा, तीन गाड़ियां टकराईं
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के बाद कुल्लू पुलिस ने करीब 35 जवानों को टनल की सुरक्षा व ट्रैफिक कंट्रोल के लिए तैनात किया है। ऐसे में पलचान से लेकर साउथ पोर्टल व टनल के अंदर जवान तैनात किए गए हैं। टनल के अंदर बिना कारण गाड़ी रोकने, ओवर स्पीड व ओवर टेकिंग करना अपराध है। पुलिस ओवर स्पीड के लिए स्पीड डॉप्लर रडार से नजर रखी रही है। वहीं, अन-ऑथराइज्ड वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। 32 सौ करोड़ रुपये से तैयार अटल टनल रोहतांग पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर को देश को समर्पित की है। बता दें कि अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) का पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किए जाने के बाद तीसरे दिन सोमवार को पहला सड़क हादसा (Road Accident) हुआ था। टनल के भीतर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं थीं। यह हादसा मनाही के बावजूद गाड़ियां ज्यादा स्पीड से चलाने और ओवरटेक करने के चलते हुआ है। हालांकि इस हादसे कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि टनल के अंदर गाड़ियां अधिक स्पीड (High Speed) से चल रही थीं। इसी दौरान अचानक स्पीड कम करने के दौरान तीन गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात को रोकना भी पड़ा था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



