-
Advertisement
हिमाचल में कोरोना के 36 नए केस, सबसे ज्यादा कांगड़ा में लोग संक्रमित
शिमला। हिमाचल को कोरोना (Corona) के मामलों में थोड़ी राहत मिली है। पिछले कल के मुकाबले शनिवार को 36 लोग पॉजिटिव (Positive ) पाए गए हैं। हिमाचल (Himachal) में अब कुल 510 लोग संक्रमित (Infected) हैं, जबकि 223890 लोगों ने कोरोना को हराया है। वहीं, अब तक 3849 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है। कोरोना काल से अपडेट ली जाए तो हिमाचल में अब तक करीब 40 लाख लोगों के कोरोना टेस्ट (corona test) हो चुके हैं, जिसमें करीब सवा 37 लाख लोग नेगेटिव (Negative) आए है और सवा दो लाख लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें:यूपी में ओमीक्रोन के मिले दो केस, भारत में अब तक 111 हुए संक्रमित
शनिवार को 7122 लोगों के कोविड सैंपल (Covid Sample)लिए गए, जिसमें 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं, जबकि 7027 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इसके अलावा 59 लोगों की रिपोर्ट (Report) आना बाकी है। अच्छी खबर यह है कि आज कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई हैं। जिला स्तर पर कोविड के मामलों में बिलासपुर (Bilaspur) में पांच, हमीरपुर से चार, कांगड़ा में 11, मंडी में छह, शिमला में चार, सोलन में एक, ऊना (Una) में पांच लोग कोरेाना पॉजिटिव पाए गए हैं। दूसरी तरह पांच जिलों से भी अच्छी खबर आई। इन जिलों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इन जिलों में चंबा (Chamba), किन्नौर, कुल्लू, लाहुल-स्पीति और सिरमौर शामिल हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


