-
Advertisement
हिमाचल के दो जिलों में #Corona का शतक, आज 364 मामले- पांच की गई जान
Last Updated on September 15, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (#Corona) के 364 मामले सामने आए हैं। वहीं, 68 लोग ही ठीक हो पाए हैं। आज पांच कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। इसमें कांगड़ा (Kangra) में तीन, सिरमौर में एक और शिमला में एक मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में 72 वर्षीय व्यक्ति निवासी लटवारा पालमपुर, 62 वर्षीय व्यक्ति कांगड़ा व 95 वर्षीय व्यक्ति निवासी भरखैर जनूता तहसील नूरपुर ने दम तोड़ा है। प्रदेश में कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 80 पहुंच गया है। सोलन जिला से 106, मंडी से 101, कांगड़ा से 51, ऊना से 30, शिमला से 28, बिलासपुर से 12, लाहुल स्पीति व सिरमौर से 10-10, चंबा से सात, कुल्लू से पांच व हमीरपुर से चार मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: सिरमौर के दो लोगों ने IGMC में तोड़ा दम, Himachal में आंकड़ा पहुंचा 77…
चंबा के 35, कांगड़ा के 12, सिरमौर के 8, शिमला (Shimla) के सात, सोलन के पांच व मंडी (Mandi) का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 9923 पहुंच गया है। अभी 3663 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 6171 लोग ठीक हो चुके हैं। सोलन जिला में 101 पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें 63 पुरुष और 38 महिलाएं शामिल हैं। सोलन से 32, एमएमयू 9, बद्दी (Baddi) में 28, नालागढ़ में 17, परवाणू में 9, कसौली में चार मामले सामने आए हैं। इसमें 55 सीधे संपर्क वाले व 24 आईएलआई (ILI) लक्षण वाले हैं। प्रदेश में आज 1828 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1357 नेगेटिव रहे हैं। 331 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 140 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 599 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
ऊना में वन अधिकारी और पुलिस कर्मियों सहित 30 पॉजिटिव
ऊना में रविवार को कोविड (Covid) जांच के लिए भेजे गए 251 सैंपल में 30 पॉजिटिव, 220 नेगेटिव जबकि 01 सैंपल रिजेक्ट हुआ है। हरोली थाना की एक 48 वर्षीय महिला और 43 व 53 वर्षीय 2 पुरुष पुलिस कर्मी संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं पुलिस लाइन झलेड़ा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान भी संक्रमित पाया गया है। नंगडोली का श्रीनगर से लौटा 39 वर्षीय सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में है। ऊना (Una) उपमंडल के रामपुर की 32 और 41 वर्षीय दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ के वार्ड 7 का 59 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। गगरेट उपमंडल के अंबोटा की 34 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। हरोली के कुठार बीत का 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हरोली उपमंडल के कुंगड़त का 22 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में आया है। उपमंडल ऊना के बसदेहड़ा का 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। हरोली (Haroli) उपमंडल के पंजावर का 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः मेडिकल कॉलेज टांडा में क्यों भर्ती करवाए गए DC Kangra
उपमंडल बंगाणा के तलमेहड़ा के 33, 36, 38 व 40 वर्षीय चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उपमंडल बंगाणा के धुंधला का 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उपमंडल बंगाणा के क्वान रणौतन का 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव हुआ है। ऊना उपमंडल के त्यूडी का 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के कोटला कलां का 29 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। ऊना शहर के बैहली मोहल्ला का 32 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। ऊना उपमंडल के नंगड़ा का 34 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के रक्कड़ कॉलोनी की 42 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वन विभाग (Forest Department) में तैनात 40 वर्षीय अधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के रक्कड़ कॉलोनी का 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के डंगोली की एक निजी चिकित्सक कोरोना की चपेट में आई है। इसका पति पहले संक्रमित पाया गया था। डंगोली का ही एक 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना शहर के वार्ड 9 का 37 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के धमान्दरी का 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel