-
Advertisement
#Una में सात पुलिस जवानों सहित 38 पॉजिटिव, मौत के बाद पॉजिटिव आई व्यक्ति की रिपोर्ट
ऊना। जिला में कोरोना (Corona) के 38 मामले सामने आए हैं।शनिवार को कोविड (Covid) जांच के लिए भेजे गए 223 सैंपल में 38 पॉजिटिव, 184 नेगेटिव जबकि 01 सैंपल रिजेक्ट हुआ है। वहीं 10 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल भेजे गए थे जिसमें से 02 पॉजिटिव, 06 नेगेटिव और दो सैंपल रिजेक्ट हैं। ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद सैंपलिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ऊना (#Una) पुलिस के एसआईयू स्टाफ के 32, 32, 35 और 42 वर्षीय पुलिस जवान ड्यूटी के दौरान संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए हैं। आईआरबी (IRB) बनगढ़ का एक 28 वर्षीय पुलिस (Police) जवान संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के बडेहर का 38 वर्षीय पुलिस जवान संक्रमित पाया गया है। जिला सिरमौर का रहने वाला 27 वर्षीय पुलिस जवान भी कोरोना की चपेट में आया है।
यह भी पढ़ें: #Amit_Shah की तबीयत फिर बिगड़ी, सांस लेने में परेशानी, AIIMS में भर्ती
ऊना उपमंडल के बदोली का अहमदाबाद से लौटा 33 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। यह संस्थागत क्वारंटाइन में है। ऊना उपमंडल के झलेड़ा के 19 वर्षीय वर्षीय युवक सहित दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना उपमंडल की रक्कड़ कॉलोनी का 62 वर्षीय वृद्ध संक्रमित हुआ है। ऊना उपमंडल के अप्पर कोटला कलां का 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। ऊना उपमंडल के देहलां की 26 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ में पांच कोरोना पॉजिटिव मामले हैं, जिसमें एक परिवार के तीन सदस्य और एक मां- बेटा संक्रमित पाए गए हैं। ऊना उपमंडल के अजौली का 28 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित हुआ है।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः #Himachal में मृत्यु का आंकड़ा 75 पहुंचा, कांगड़ा में महिला की गई जान
ऊना उपमंडल के मलाहत की 29 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पीएनबी (PNB) गगरेट में तैनात 29 वर्षीय कर्मी भी कोरोना की चपेट में आया है। गगरेट उपमंडल के मावा सिंधिया का 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुआ है। गगरेट ग्राम पंचायत के वार्ड 3 के 35 और 32 वर्षीय भाई-बहन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के ही ऑयल का 32 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। गगरेट उपमंडल के अंबोटा की 23 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित हुई है। गगरेट उपमंडल के कलोह का 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुआ है। ऊना उपमंडल के प्रेम नगर की 29 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर में कोरोना पॉजिटिव आयुर्वेदिक चिकित्सक ने दी HAS की परीक्षा
ऊना उपमंडल के नंगड़ा का 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के रायपुर सहोड़ा का 36 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। ऊना उपमंडल के ही बरनोह का 38 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। जिला कांगड़ा (Kangra) के ज्वाली का 37 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। समूर कलां की 62, 37 और 32 वर्षीय महिलाओं और 09 वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना बसोली रोड पर रहने वाला 14 वर्षीय बालक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।