-
Advertisement
Job Alert: SBI में निकली 3850 पदों पर बंपर वैकेंसी; आज से करें अप्लाई
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति के लिए 3850 वैकेंसी निकाली है। जिसके तहत स्नातक पास युवा आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार SBI Recruitment 2020 के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों से आवेदन अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से 16 अगस्त 2020 तक स्वीकार किए जाएंगे।
पद का नाम: सर्कल बेस्ट ऑफिसर (CBO)
पदों की संख्या: 3850
वेतनमान: 23,700 रुपए प्रतिमाह
शैक्षणिक योग्यता: मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
आयु सीमा: जारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2020 के आधार पर की जाएगी।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 27 जुलाई 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2020
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CRPF में 800 पदों पर निकली वैकेंसी, नोटिफिकेशन जारी; 31 अगस्त तक करें अप्लाई
आवेदन शुल्क: इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए जमा करने होंगे, जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यू वर्ग के लिए आवेदन नि:शुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिग से करना होगा।
आवेदन कैसे करें: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अगस्त 2020 तक SBI Recruitment 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। जिसे परिणामों की घोषणा तक सक्रिय रखा जाना चाहिए।
