-
Advertisement
बोर्ड परीक्षाओं की पवित्रता से समझौता नहीं – डॉ. राजेश ने मंदल और धलूं परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने आज धरातल पर उतरकर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को परखा। डॉ. शर्मा ने राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंदल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धलूं सहित आसपास के कई केंद्रों का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने न केवल परीक्षा हॉल का दौरा किया, बल्कि केंद्रों पर सुरक्षा और सिटिंग प्लान का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न करवाना है।
स्टाफ को दो टूक: पारदर्शिता में न हो कोई कोताही परीक्षा ड्यूटी में तैनात केंद्र अधीक्षकों और निरीक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए
सख्त अनुशासन: परीक्षा प्रक्रिया के हर चरण में निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन हो।
पूर्ण पारदर्शिता: ड्यूटी पर तैनात स्टाफ यह सुनिश्चित करे कि किसी भी स्तर पर निष्पक्षता से समझौता न हो।
सुचारू संचालन: छात्रों को एक व्यवस्थित वातावरण प्रदान किया जाए ताकि वे बिना किसी मानसिक दबाव के परीक्षा दे सकें।
मानकों के अनुरूप ही परीक्षाएं संपन्न होंगी
डॉ राजेश ने कहा बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे हैं। हम निरंतर निगरानी कर रहे हैं ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। मुझे विश्वास है कि सभी केंद्रों पर मानकों के अनुरूप ही परीक्षाएं संपन्न होंगी।हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार परीक्षाओं की निगरानी को लेकर बेहद गंभीर है। अध्यक्ष द्वारा स्वयं केंद्रों पर जाकर औचक निरीक्षण करना इस बात का संकेत है कि बोर्ड प्रशासन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा। मंदल और धलूं के केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

