-
Advertisement
3yearscongress / VinayKumar / HimachalGovernment /CMSukhu
हिमाचल में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर आज मंडी में होने वाले जन संकल्प सम्मेलन में सीएम सुखविंदर सिंह अपने तीन साल की उपलब्धियों के साथ अगले दो साल की कार्य योजना लोगों के सामने रखेंगे।सीएम आपदा प्रभावितों को 63 करोड़ रुपए की राहत राशि भी बाटेंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिला में हो रहे इस आयोजन को सरकार और कांग्रेस पार्टी के लिए महत्त्वपूर्ण माना जा रहा हैतीन वर्ष के मेधावी छात्रों को भी सरकार सम्मानित करेगी। 2023-24 और 25 के करीब दस हजार छात्रों के लैपटॉप के लिए वाउचर भी वितरित किए जाएंगे। कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत चार हजार श्रमिकों को 15 करोड़ की राशि बांटी जाएगी। राज्य की 19 एकल, विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं को एक-एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी।इसी कार्यक्रम में कबड्डी वल्र्ड कप जीतने वाली प्रदेश की लड़कियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जन संकल्प रैली के लिए हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल मंडी पहुंच गई हैं। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत कई मंत्री मंडी में डेरा डाल चुके हैं।
