-
Advertisement
शिमला में दर्दनाक हादसा- शोघी-मेहली सड़क पर खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौ#त
Accident in Himachal: शिमला में एक दर्दनाक कार हादसा हुआ है। शोघी-मेहली बाईपास सड़क पर कार हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रात को हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार चार लोग (HP07-D-1154) कार में सवार होकर कही जा रहे थे। रात 9.30 बजे के करीब शोघी-मेहली बाईपास सड़क पर लालपानी पुल आनंदपुर के समीप कार खाई में गिरी। कार में सवार सभी की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों की पहचान जानकी निवास मोटोवर्ड नवबहार के रहने वाले जय सिंह नेगी (40), रूपा सूर्यवंशी (45) पत्नी भगवान दास, कुमारी प्रगति (14) पुत्री भगवान दास और अंबिका कॉटेज ओमकार लॉज संजौली के रहने वाले मुकुल (10) पुत्र हेतराम और जय सिंह नेगी (40) पुत्र पदम देव निवासी के तौर पर हुई है।हादसे की सूचना मिलते हीपुलिस और होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और देर रात तक चारों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। शवों का आज आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
संजू चौधरी

