-
Advertisement
Shimla में Corona का कहरः स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित 40 मामले आए सामने
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों ( Corona infected) का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शिमला जिला( Shimla Distt) में कोरोना संक्रमण के 40 मामले सामने आए हैं, इसके अलावा बिलासपुर से भी 4 मामले पॉजिटिव ( Positive) पाए गए हैं। शिमला में जो संक्रमित पाए गए हैं उनमें आइजीएमसी के स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी शामिल हैं। आइजीएमसी के एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्राथमिक संपर्क से पॉजिटिव पाया गया है। दो लोग न्यू शिमला, एक व्यक्ति टुटू, मंडी से कमला नेहरू अस्पताल में आई महिला कोरोना पाॅजिटिव पाई गई है। एक व्यक्ति सेना अस्पताल में, ठियोग में एक, न्यू शिमला में 4, संजौली में 2, नाभा, ठियोग, चक्कर में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं।

प्रदेश सचिवालय में भी कोरोना संक्रमण का एक मामला पाया गया है। शिमला शहर के विभिन्न हिस्सों में आए पॉजिटिव मामलों के बाद नगर निगम शिमला ने सभी स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। निगम के कर्मचारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर कार्य में जुट गए हैं। उधर सीएमओ बिलासपुर ने बताया कि जिला के पैंडिंग 20 सैंपल में से 4 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इसमें दो संक्रमित पुलिस विभाग से है जबकि अन्य 2 मामलों में एक तहसील नैना देवी बिलासपुर और दूसरा झंडूता का 25 वर्षीय युवक है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

