-
Advertisement
दिल्ली से लौटा Kangra जिला के भरमाड़ का व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) का एक और मामला सामने आया है। कांगड़ा (Kangra) में अब तक दो मामले सामने आ चुके हैं। अब जवाली तहसील के भरमाड़ का 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति संसारपुर टैरेस में संस्थागत क्वारंटाइन में था। यह दिल्ली (Delhi) से 13 मई को लौटा था। व्यक्ति को बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। इस मामले के साथ कांगड़ा जिला में आंकड़ा 43 पहुंच गया है। साथ ही 30 एक्टिव केस हो गए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 168 और एक्टिव केस 106 हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Kangra जिला में कोरोना का नया मामला, एक्टिव केस हो गए 105
बता दें कि इससे पहले थुरल के कौना का रहने वाला एक 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है। युवक को बैजनाथ शिफ्ट किया गया है। युवक शिपिंग कंपनी में काम करता है। निजी टैक्सी से एक अन्य व्यक्ति के साथ 18 मई को मुंबई (Mumbai) से लौटा है। थुरल क्षेत्र में ही संस्थागत क्वारंटाइन में था। वहीं पर युवक के सैंपल लिए गए थे। वहीं, हमीरपुर जिला में आज 14 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। हिमाचल में अब तक 16 मामले सामने आ चुके हैं।

