-
Advertisement
Breaking: सोलन में 5 लोग Corona Positive, पं बंगाल से वापस आए थे सभी
सोलन। हिमाचल में कोरना ( Corona) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को एक दिन में कोरोना के 18 मामले पॉजिटिव आने का बाद गुरुवार सुबह सोलन जिला से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive)पाए गए हैं। ये सभी लोग 17 मई को पं बंगाल से एक ट्रक में वापस आए थे और इन्हें नालागढ़ के मानपुरा में क्वारंटाइन किया गया था। 19 मई को इनके सैंपल लिए गए और आज सुबह इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ये पांचों पंबंगाल में पल्लेदारी का काम करते थे। इन में 2 बारी व 3 कल्लर के रहने वाले है। बीएमओ नालागढ़ केबी जस्सल में सोलन जिला में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। इसी के साथ प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 115 हो गया है। वहीं प्रदेश में मौजूद एक्टिव मामलों की बात करें तो ये संख्या 58 हो गई है। प्रदेश में अबतक कोरोना संक्रमण के चलते 3 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं कुल 50 मरीज अबतक इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं। ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के कांगड़ा में कोविड-19 संक्रमण के सबसे अधिक 26 एक्टिव मामले मौजूद हैं। वहीं हमीरपुर में 10, बिलासपुर में 5, मंडी में 4, चंबा में 3, सिरमौर-ऊना में 2-2 और कुल्लू जिले में 1 एक्टिव केस मौजूद है।

