-
Advertisement

खुद SUV चलाकर Lamborghini खरीदने जा रहा था 5 वर्षीय बच्चा; हाईवे पर पकड़ा गया
नई दिल्ली। पांच साल के एक बच्चे को पुलिस ने उस समय पकड़ लिया जब वह अपने माता-पिता की गाड़ी चलाता हुआ Lamborghini खरीदने के लिए दूसरे शहर जा रहा था। मामला अमेरिका (US) के उटाह का है। 5 साल का बच्चा हाईवे पर कार चलाकर कैलिफोर्निया जा रहा था। जब पुलिस ने देखा कि तेज रफ्तार हाईवे पर कोई धीमी गति से चल रहा है, तो उन्होंने कार रोकी। जब पता चला की ड्राइवर पांच साल का बच्चा है तो वे शॉक्ड रह गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह 5 वर्षीय बच्चा जेब में तीन डॉलर (करीब 230 रुपए) लेकर लैंबोर्गिनी कार खरीदने निकला था।
यह भी पढ़ें: फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन पर धांसू ऑफर, यहां से आधे दाम में खरीदें
अधिकारी ने बताया कि जब वे उसके पास पहुंचे, तो वह दोनों पैर से ब्रेक दबाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद कार साइड करने में पुलिस ने बच्चे की मदद की। इस बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसकी अपनी मां से लड़ाई हो गई थी क्योंकि उन्होंने लैंबरगिनी खरीदने से मना कर दिया था। जिसके बाद ये अपने माता-पिता के ऑफिस जाने के बाद कैलिफोर्निया के लिए गाड़ी से निकल गया। हालांकि, उसे इस बात का अहसास नहीं था कि उसकी जेब में सिर्फ 3 डॉलर हैं। जबकि उस लग्जीरियस कार की कीमत डेढ़ करोड़ से शुरू होती है! पुलिस ने बताया कि किसी को चोट नहीं आई है। और हां, यह स्थानीय प्रासीक्यूटर पर निर्भर करेगा कि बच्चे के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज हो या नहीं। पुलिस ने बताया कि घुमावदार सड़क पर उसे कार मोड़ने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि पुलिस ने इस बच्चे की आइडेंटिटी नहीं बताई है।