-
Advertisement
2018 में गैरकानूनी ढंग से भारत से बांग्लादेश जाने वाले लोगों में 50% बढ़ोतरी
Last Updated on January 21, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। असम (Assam) में NRC का असर दिखने लगा है। दरअसल भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से हैरान कर देने वाले आंकड़ें सामने आए हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार 2018 में भारत से अवैध रूप से बांग्लादेश (Bangladesh) जाने वाले 2,971 लोग (illegal migration) गिरफ्तार किए गए जो 2017 से 50% अधिक हैं। इन 2,971 लोगों में 749 महिलाएं और 690 बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में अकाली दल ने छोड़ा बीजेपी का साथ, गठबंधन में 2 सीटों चुनाव लड़ेगी JDU
वहीं, असम में जून-2018 में एनआरसी की दूसरी मसौदा लिस्ट जारी हुई थी जिसमें 40 लाख लोगों को बाहर रखा गया था। दूसरी तरफ बांग्लादेश से भारत आने वालों की संख्या में थोड़ी गिरावट आई है। साल 2017 में ये आंकड़ा 1180 था, जबकि 2018 में ये संख्या 1118 पर पहुंच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NCRB के डेटा से ये साफ नहीं होता है कि बॉर्डर पार करने के पीछे लोगों का क्या मकसद था। बता दें कि साल 2017 से बॉर्डर पार करने वालों का आंकड़ा रखा जा रहा है। माना जा रहा है कि गैरकानूनी तरीके से भारत छोड़कर बांग्लादेश जाने वाले लोगों की संख्या में ये इजाफा असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) की दूसरी लिस्ट आने के बाद सामने आया है।