-
Advertisement
शेंशर सड़क मार्ग पर भूस्खलन, रास्ते में सेब ले जा रहे 50 वाहन फंसे
कुल्लू। भारी बरसात (Heavy Rain) ने प्रदेश में तबाही लाई हुई है। जगह-जगह हो रहे भूस्खलन (Landslide) ने नाक में दम कर रखा है। कुल्लू में भूस्खलन होने से सेब से भरे वाहन रास्ते में फंस गए हैं। इस कारण जाम लग गया। उपमंडल बंजार की सैंज घाटी में भारी बारिश ने खलल डाला है। शेंशर सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से सेब ले जा रहे 50 वाहन (50 vehicles) रास्ते में फंस गए हैं। जिला प्रशासन मार्ग को बहाल करने में जुटा हुआ है। सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी भेजी गई है।
यह भी पढ़ें- प्रदेश में महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता
मगर अभी तक सड़क मार्ग बहाल नहीं हुआ र्है। बताया जा रहा है कि सैंज घाटी के जंगलों में भारी बारिश होने की वजह से यह हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों सैंज घाटी में सेब सीजन चला हुआ है और मार्ग बंद होने से सेब उत्पादकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग (DC Kullu Ashutosh Garg) ने बताया कि भूस्खलन के कारण बंद पड़ी सड़कों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश दे दिए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

