-
Advertisement
कांगड़ा जिला में दिल्ली से लौटा देहरा का 50 वर्षीय Stock Broker निकला पॉजिटिव
Last Updated on June 15, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) का नया मामला सामने आया है। दिल्ली से लौटा 50 वर्षीय स्टॉक ब्रोकर (Stock Broker) पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 10 जून को अपनी कार में दिल्ली (Delhi) से लौटा है। देहरा उपमंडल के कोहाला का रहने वाला है। निरंकारी भवन में संस्थागत क्वारंटाइन में था। पॉजिटिव व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ (Covid Care Center Baijnath) शिफ्ट किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मामला आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा (DC Kangra) राकेश प्रजापति ने की है। इस एक मामले के साथ कांगड़ा में कुल मामले 143 हो गए हैं। अभी 61 एक्टिव केस हैं। अब तक 80 लोग ठीक हुए हैं और एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा में पिछले कल भी चार मामले सामने आए थे।
यह भी पढ़ें: BiG Breaking: बीबीएन में फूटा कोरोना बम, 2 गर्भवती महिलाओं सहित 19 आए Positive
वहीं, हिमाचल में आज अब तक 23 मामले सामने आ चुके हैं। जिला सोलन (Solan distt) के बीबीएन क्षेत्र से सोमवार को कोरोना के एक साथ 19 मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित 19 में से 5 वो लोग हैं, जो पूर्व पंचायत प्रधान व भाजयुमो नेता के संपर्क में आए थे, जबकि कुछ मामले रैंडम सैंपलिंग (Random sampling) से सामने आए हैं। इसके अलावा क्वारंटाइन( Quarantine) किए गए लोग भी संक्रमित पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi से लौटे सात लोगों में एक निकला Corona Positive, दो टैक्सियों में लौटे थे हिमाचल
कोरोना संक्रमितों में एक डॉक्टर भी शामिल है। पूर्व पंचायत प्रधान ने उक्त डॉक्टर से दवाई ली थी। इसके अलावा दो गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित बताई जा रही हैं। दो मामले चंबा जिला से सामने आए हैं। इसमें एक 16 वर्षीय किशोर की 12 और 13 जून मध्यरात्रि को मौत हो चुकी है। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। बाद में किशोर पॉजिटिव निकला है। मंडी में भी एक पॉजिटिव मामला आया है।