-
Advertisement
Cabinet Breaking: शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे यह 500 पद, मिली मंजूरी
Last Updated on June 25, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। शिक्षा विभाग( Education Department)में अब क्लर्क यानि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) की कमी नहीं रहेगी। शिक्षा विभाग में 500 पद जेओए( JOA) के भरे जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 500 पद सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की है। यह जानकारी कैबिनेट मीटिंग( Cabinet meeting) के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दी।
एंटी हेल नेट के स्ट्रक्चर के लिए भी 50 फीसदी सबसिडी
कैबिनेट में किसानों को भी बड़ी राहत दी है। अब किसानों को एंटी हेल नेट के स्ट्रक्चर के लिए भी 50 फीसदी सबसिडी मिलेगी। कैबिनेट ने इसे मंजूरी प्रदान की है। नेट पर पहले ही 80 फीसदी सबसिडी मिलती है। कैबिनेट में आत्मनिर्भर भारत को लेकर वित्त विभाग ने प्रस्तुति दी है। बताया कि प्रधान मंत्री लोक कल्याण योजना हिमाचल को साढ़े 3 हजार करोड़ रुपए मिला है। इसके अलावा ट्रांसफर विभाग ने अपनी प्रस्तुति दी। इसमें एचआरटीसी और निजी बसों के बारे बताया गया। साथ ही 1 जुलाई के बाद क्या होगा उस पर चर्चा हुई।