-
Advertisement
पंजाब के संगरूर में 52 लोग निकले Corona Positive, नांदेड के हजूर साहिब से लौटे हैं सभी
संगरूर। पंजाब के संगरूर में सोमवार को एक साथ 52 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आने के बाद से हड़कंप मच गया है।ये सभी लोग महाराष्ट्र के नांदेड स्थित श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं। इसके साथ ही पंजाब में अब तक सामने आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1205 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 23 लोगों की जान गई है।
यह भी पढ़ें: Lockdown 3.0: स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु ऐप होना जरूरी, वरना होगी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार संगरूर जिले (Sangrur) में सोमवार सुबह 154 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें से 52 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अभी 300 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में इससे पहले 10 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। अब यह संख्या 62 हो गई है। इनमें से तीन व्यक्ति स्वस्थ होकर घरों लौट चुके हैं। बता दें कि राज्य में रविवार को 165 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। इनमें से 155 हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु थे। रविवार को कोरोना के कारण तीन लोगों की जान चली गई थी। इसके साथ ही राज्य में कुल मौतों का आंकड़ा 23 पहुंच गया।
