-
Advertisement
हरियाणा में फंसे Himachal के 52 लोग पहुंचे परवाणू, क्वारंटाइन में रखे
Last Updated on April 25, 2020 by Vishal Rana
दयाराम कश्यप/सोलन। हरियाणा में फंसे हिमाचल के करीब 52 लोगों की हिमाचल (Himachal)वापसी हो गई है। इन लोगों को लेकर हरियाणा रोडवेज की बसें हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू पहुंची। बसों में आए लोगों का सोलन जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नाम पता नोट करने के बाद उन्हें फिलहाल क्वारंटाइन (Quarantine) कर दिया है। इसी प्रकार हिमाचल में भी हरियाणा के 37 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें उन्हीं बसों में भेज दिया गया है। यह प्रक्रिया एडीसी विवेक चंदेल, सहायक आयुक्त परवाणू विक्रम नेगी व डीएसपी योगेश रोल्टा के नेतृत्व में हुई। एएसपी डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा से आए लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।