-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Himachal में 53 पॉजिटिव, 72 ठीक- कुल आंकड़ा 2564
Last Updated on August 1, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 53 नए मामले आए हैं। साथ ही 72 लोग ठीक हुए हैं। आज सोलन से 26, मंडी से 8, कांगड़ा से सात, ऊना से पांच, सिरमौर से तीन, चंबा (Chamba) और हमीरपुर से दो-दो मामले आए हैं। सिरमौर के 33, शिमला के 13, कांगड़ा के 8, बिलासपुर के सात, सोलन के 6, चंबा के चार और ऊना का एक पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2564 पहुंच गया है। अभी 1076 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1463 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में आज 2572 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1785 नेगेटिव रहे हैं। 776 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 11 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में अब तक 9 नए मामले, 43 हुए ठीक- एक्टिव केस 1061
सोलन और ऊना में 31 संक्रमित
सोलन (Solan) जिला में 26 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो एचसीडब्ल्यू नालागढ़, तीन बसंती बाग, संजीव कॉलोनी गुरुमाजरा से पांच, एक डीसी एमसी, तीन रैंडम सैंपल से ग्रीन लेम पंजेहरा, पांच और रैंडम सैंपल से, 6 डीसी गौरव एचबी पीएच बद्दी, एक स्टील बिरड, एक सिक्का होटल और एक आईएलआई लक्षय वाला है। ऊना (Una) में कोविड जांच को भेजे गए 180 सैंपल में से 5 पॉजिटिव पाए गए हैं। 174 नेगेटिव और एक सैंपल रिजेक्ट हुआ है।
वहीं, 7 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से 6 पॉजिटिव और एक नेगेटिव है। पहले तीन पॉजिटिव उपमंडल ऊना के गांव भटोली का 64 साल का पुरुष उसकी 58 साल की पत्नी और 6 साल का पोता है। इस 6 साल के बच्चे का पिता पहले संक्रमित हैं, जिसके संपर्क से तीनों पॉजिटिव हुए हैं। अंब उपमंडल के गांव ठठल का 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। यह लुधियाना से आया था और घर पर क्वारंटाइन है। उपमंडल अंब के गांव खरोह की 31 साल की ग्वालियर से लौटी महिला पॉजिटिव है, यह भी घर क्वारंटाइन है।
कांगड़ा जिला में ये पॉजिटिव मामले
कांगड़ा (Kangra) जिला में बंदला पालमपुर का 20 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह जवान 16 जुलाई को लेह से आया है। तहसील बैजनाथ मंढेहर की 41 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह पॉजिटिव आए मामले के संपर्क से है। तहसील बैजनाथ के धनंग का 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 20 जुलाई को जालंधर से लौटा है। अप्पर मोलीचक्क तहसील पालमपुर (Palampur) का 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह 22 जुलाई को मुंबई से आया है। रे तहसील फतेहपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। इस व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। तहसील फतेहपुर के हटली गांव का 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह युवक 19 जुलाई को राजस्थान से लौटा है। वहीं योल कैंट का 38 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव पाया गया है।
कांगड़ा जिला में ये हुए ठीक
जवाली का 26 वर्षीय युवक, कंदौर का 31 वर्षीय युवक, मैला का 31 वर्षीय युवक, अंदरेटा का 28 वर्षीय युवक, गंगथ का 38 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। इसके अलावा 30 और दो 33 वर्षीय आर्मी जवानों ने भी कोरोना से जंग जीती है। 33 वर्षीय एक आर्मी जवान रक्कड़ निवासी है। आर्मी जवान एमएच योल में थे। बाकी ठीक हुए लोग कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) से छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन यह होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। सात नए मामले आने और आठ के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
यह भी पढ़ें: Himachal के एक और कोरोना पॉजिटिव की गई जान, PGI में तोड़ा दम
सिरमौर में 3 नए कोरोना पॉजिटिव
जिला सिरमौर में आज 3 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जबकि 1 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आज कुल 240 नए सैंपल, 40 फॉलोअप सैंपल और 2 रिपीट सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। दोपहर को आई रिपोर्ट में 40 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट में से 5 की रिपोर्ट आनी शेष थी, जिसमें 3 की रिपोर्ट नेगेटिव, 1 पॉजिटिव और 1 इनकनकलुसिव रही। इसके अतिरिक्त नए सैंपल में से 132 की रिपोर्ट नेगेटिव, 100 अंडर प्रोसेस और 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 5 की रिपोर्ट इनकनकलुसिव रही है। यह 3 मामले नाहन के हैं, जिसमें पूर्वी मोहल्ला की 39 वर्षीय महिला और 26 वर्षीय युवक और अप्पर स्ट्रीट के 58 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त 2 रिपीट मामले अभी भी अंडर प्रोसेस हैं।