-
Advertisement
Corona in India : लॉकडाउन-4 के बाद भी बढ़ा खतरा, हर रोज सामने आ रहे 5 हजार नए मामले
Last Updated on May 20, 2020 by
नई दिल्ली। लॉकडाउन – 4 में भी कोरोना के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज 5 हजार नए मामले (New Cases) सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के 5611 नए मामले सामने आए हैं और 140 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की ओर से बुधवार जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 6 हजार 750 हो गई है। वहीं, अब तक 3 हजार 303 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 42 हजार 298 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी देश में 61 हजार 149 एक्टिव केस हैं। कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां अब तक 37 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 1325 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है। राहत की बात है कि 9639 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: हिमाचल में कोरोना Positive 6 नए मामले, आंकड़ा सौ के करीब पहुंचा
गुजरात में मरीजों की संख्या 12 हजार के पार
महाराष्ट्र के बाद कोरोना से सबसे अधिक गुजरात (Gujarat) प्रभावित है। यहां अब कुल मरीजों की संख्या 12 हजार को पार कर गई है और 719 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5043 लोग ठीक हो चुके हैं। गुजरात की तरह तमिलनाडु में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 12 हजार के पार पहुंच गया है। हालांकि, यहां मौत का आंकड़ा 84 ही है। दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार है। अब तक यहां 168 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4750 लोग ठीक हो चुके हैं। राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के करीब पहुंच गया है। यहां अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 5465 है, जिसमें 258 लोग जान गंवा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर 323 नए केस
पिछले 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश में 323 नए केस सामने आए हैं। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 4 हजार 926 हो गई है। इसमें से 2 हजार 918 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 123 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक आगरा प्रभावित है। यहां अब तक 827 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, बिहार के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 54 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1573 हो गई है। राजस्थान राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 61 और मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 5906 हो गई है। जिसमें से 2409 सक्रिय मामले हैं और 143 लोगों की मौत हो चुकी है।