-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः Una में एक होमगार्ड सहित 6 पॉजिटिव, Kangra में भी नया मामला
Last Updated on May 24, 2020 by
ऊना। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive( का आंकड़ा 200 पार हो गया है। जिला ऊना (Una) में 6 कोरोना (Corona) पॉजिटिव के नए मामले सामने आए हैं। वहीं कांगड़ा में भी एक नया मामला पाया गया है। ऊना जिला में मुंबई और दिल्ली से लौटे 5 लोग पॉजिटिव आए हैं। साथ ही ऊना का एक होमगार्ड जवान संक्रमित पाया गया है। जिला कांगड़ा में पाईसा देहरा का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति मुंबई से लौटा था। इन कोरोना पॉजिटिव मामलों के साथ हिमाचल में आंकड़ा 203 हो गया है। साथ ही 137 एक्टिव केस हैं। ऊना जिला में कुल आंकड़ा 30 हो गया है व 13 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा में कोरोना का आंकड़ा 51 हो गया है। एक्टिव केस 37 पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: नोएडा से लौटा व्यक्ति निकला पॉजिटिव, हिमाचल में एक्टिव केस 130
हिमाचल में आज एक दिन में 15 नए मामले सामने आए हैं। इसमें ऊना में सात, कांगड़ा में दो, हमीरपुर (Hamirpur) में दो, बिलासपुर, सोलन, मंडी व चंबा में एक-एक मामला सामने आया है। हिमाचल में आज 1386 सैंपल में 818 नेगेटिव रहे हैं। साथ ही 7 पॉजिटिव आए हैं। अभी 561 की रिपोर्ट का इंतजार है। 8 मामले कल के पेंडिंग सैंपल से सामने आए हैं।