-
Advertisement
Corona Update: आज अब तक कितने नए मामले, कितने मरीज हुए ठीक-जानिए
Last Updated on June 5, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) पॉजिटिव के 6 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही आठ मरीज ठीक हुए हैं। आज अब तक कांगड़ा (Kangra) जिला से तीन, हमीरपुर से दो और शिमला (Shimla) से एक मामला सामने आया है। हमीरपुर (Hamirpur) के छह और कांगड़ा जिला के दो मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 389 हो गया है। साथ ही 197 एक्टिव केस हैं। अब तक 187 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें सोलन के हिमाचल से बाहर चले गए चार मरीज भी शामिल हैं, जोकि दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करवाकर ठीक हुए हैं। साथ ही पांच की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: Jai Ram के 12 करोड़ के बिल वाले बयान पर भड़के Rathore, मानहानि के दावे की दी चेतावनी
यह भी पढ़ें: Kangra में बेटे के बाद माता और पिता भी निकले Corona पॉजिटिव, दो मरीज हुए ठीक
991 कोरोना सैंपल में 488 नेगेटिव
हिमाचल (Himachal) में अब तक 991 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 488 नेगेटिव (Negative) रहे हैं। 499 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा के तीन और शिमला का एक मामला है। हमीरपुर के दो मामले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 43690 लोगों के सैंपल (Sample) कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 42802 नेगेटिव रहे हैं। 389 पॉजिटिव पाए गए हैं। 499 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उधर, अब तक हिमाचल में 45025 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 24616 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। साथ ही 20409 अभी निगरानी में हैं।