- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 2300 पार हो गया है। हिमाचल में मंगलवार को 60 नए मामले आए हैं। साथ ही 35 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। सिरमौर में 27, चंबा में सात, ऊना में 5, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सोलन में चार-चार, बिलासपुर में तीन और हमीरपुर में दो मामले आए हैं। सिरमौर जिला के 17, शिमला के 6, हमीरपुर और किन्नौर के तीन-तीन, कांगड़ा और कुल्लू के दो-दो, मंडी व ऊना का एक-एक मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल कुल आंकड़ा 2330 पहुंच गया है। अभी 1050 एक्टिव केस हैं। अब तक 1254 ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 2693 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 1957 नेगेटिव रहे हैं। 712 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 24 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
ऊना में 5 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि 3 फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव रहे हैं। 1 फॉलोअप सैंपल नेगेटिव रहा है। उपमंडल गगरेट के भंजाल गांव का 39 वर्षीय सेना का जवान पॉजिटिव आया है। यह लेह से लौटा है और होम क्वारंटाइन में है। गगरेट उपमंडल के भद्रकाली गांव का 42 वर्षीय सैनिक भी संक्रमित पाया गया है। यह भी लेह से लौटा है और होम क्वारंटाइन में है। गगरेट उपमंडल के दौलतपुर चौक का 20 वर्षीय सैनिक भी पॉजिटिव आया है। यह भी लेह से लौटा है। होम क्वारंटाइन में है। गगरेट उपमंडल के गगरेट गांव का निवासी 52 वर्षीय बीएसएफ जवान भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह उड़ीसा से लौटा है और होम क्वारंटाइन में है। गगरेट उपमंडल के नंगल जरियालां निवासी 60 वर्षीय महिला संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव आई है। महिला होम क्वारंटाइन में है।
कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, दो मरीज ठीक हुए हैं। द्रंग तहसील पालमपुर का 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 24 जुलाई को बद्दी से लौटा है। कुल्थी कांगड़ा की 50 वर्षीय महिला भी संक्रमित निकली है। यह पॉजिटिव केस के प्राइमरी संपर्क से है। जमानाबाद कांगड़ा का 36 वर्षीय पैरामिलिट्री फोर्स (Paramilitary Force) का जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह श्रीनगर से लौटा है। इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ (DCCC Dadh) शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, गांव धिन्नू पोस्ट |फिस कुल्थी कांगड़ा की 3 साल की बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी पॉजिटिव मामले के संपर्क से है। बच्ची के परिजनों ने होम आइसोलेशन की इच्छा जताई है। संबंधित बीएमओ (BMO) मामले को देख रहे हैं। इसके अलावा नगरोटा बगवां का 32 वर्षीय युवक ठीक हुआ है। यह कोविड केयर सेंटर डाढ़ में भर्ती है। वहीं, एमएच योल में भर्ती 38 वर्षीय आर्मी जवान भी ठीक हुआ है। इन्हें अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रखा जाएगा। चार नए मामले आने और दो के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
हमीरपुर (Hamirpur) जिला में मंगलवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि तीन लोग ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही मंगलवार शाम तक जिला में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 302 हो गई है। इनमें से 279 लोग ठीक हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार शाम को पॉजिटिव पाए गए दो लोगों में हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर एक का 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल है जोकि 19 जुलाई को मुंबई से लौटा था और उसे गृह संगरोध में रखा गया था। दूसरा संक्रमित व्यक्ति सुजानपुर के वार्ड नंबर तीन का है। वह उत्तराखंड से चंडीगढ़ और वहां से घर आया था और उसे भी गृह संगरोध में रखा गया था। इन दोनों पॉजिटिव लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। सोलन जिला में जम्मू कश्मीर से लौटा व्यक्ति पॉजिटिव आया है। यह होम क्वारंटाइन में है। हिमाचल में अब तक 21 मामले आ चुके हैं। इसमें सात चंबा, चार कांगड़ा, तीन बिलासपुर, शिमला, हमीरपुर और मंडी (Mandi) से दो-दो व सोलन से एक मामला सामने आया है।
मंडी जिला की चच्योट तहसील के गांव व डाकघर शाला का रहने वाला एक सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त जवान लेह में तैनात है और 21 जुलाई एक ट्रैवलर गाड़ी में अन्य 9 जवानों के साथ मंडी पहुंचा था, जहां से वह गोहर की एक प्राइवेट बस में घर आया और घर में ही क्वारंटाइन था। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव जवान को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेर चौक भेजा जा रहा है। प्रशासन अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए सेना के जवान के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गया है। चंबा जिला की बात करें तो यहां पॉजिटिव निकले लोगों में एक 20 वर्षीय व्यक्ति चुराह, तीसा का रहने वाला है जो बेंगलुरु से लौटा था और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) था। 29 वर्षीय व्यक्ति डुघर, समोट का रहने वाला है जो गुड़गांव से लौटा था और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। 45 वर्षीय व्यक्ति कथालूस समोट का रहने वाला है जो मुंबई से लौटा था और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। 25 वर्षीय व्यक्ति लाहडू़, समोट का रहने वाला है जो मुंबई से लौटा था और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। 25 वर्षीय व्यक्ति बारला, समोट का रहने वाला है जो मुंबई से लौटा था और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। 20 वर्षीय आर्मी जवान लाहडू़, समोट का रहने वाला है जो लेह लद्दाख से लौट थ और होम क्वारंटाइन था। 21 वर्षीय आर्मी जवान बारी किहार का रहने वाला है, ये भी लेह लद्दाख से लौट था और होम क्वारंटाइन था।
बिलासपुर में थर्ड बटालियन पंडोह का 30 वर्षीय एक पुलिसकर्मी जो गांव शेरी तहसील करसोग, जिला मंडी का रहने वाला है, पॉजिटिव पाया गया है। इसे गवर्नमेंट स्कूल गरा मोड़ा में क्वारंटाइन किया गया था। इसके अलावा 45 वर्षीय और 32 वर्षीय दो मजदूरों को एम्स कोठीपुरा में क्वारंटाइन किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उन्हें बिलासपुर (Bilaspur) के चांदपुर में काविड सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
- Advertisement -