-
Advertisement
हिमाचल: 62 वर्षीय व्यक्ति ने खा लिया जहर, पीजीआई पहुंचने से पहले गई जान
Last Updated on September 5, 2021 by Deepak
ऊना। हिमाचल में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ समय में लोगों द्वारा आत्महत्या (Suicide) करने के मामले काफी बढ़ गए हैं। ताजा मामला हिमाचल के जिला ऊना (Una) से सामने आया है। यहां एक 62 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा सदर थाना के तहत पेखूवेला में सामने आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान साधू राम पुत्र वरतू राम निवासी पेखूवेला के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक साधू राम निवासी पेखूवेला ने रविवार सुबह अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ (Poision) निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। साधू राम को पीजीआई (PGI) ले जाते समय रोपड़ पहुंचने पर मौत हो गई। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया है। अगामी जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group