-
Advertisement
66 साल की दादी ने मोपेड में ही नाप लिया 600 किलोमीटर, फैन्स हैरान
Last Updated on September 21, 2023 by Soumitra Roy
जयपुर। उम्र सिर्फ एक संख्या (Age is Just A Number) है और इस बात को सही साबित किया है नीमच की रहने वाली 66 साल की एक दादी ने। छड़ी पकड़कर चलने की उम्र में दादी ने मोपेड पर 600 किलोमीटर का सफर (Travelled 600 Kilometer in a Moped) तय किया है। उन्होंने खुद मोपेड चलाकर नीमच से राजस्थान के रामदेवरा तक का सफर तय किया है। अब सोशल मीडिया पर दादी की खूब तारीफ हो रही है। लोग दादी का जोश देखकर तो प्रेरणा ले रहे हैं! इन दादी का नाम सोहनबाई है। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा तहसील की रहने वाली हैं सोहन बाई ने यह कारनामा पहली बार नहीं किया है। ऐसा वे 4 साल से करती आ रही हैं। वीडियो तो अब जाकर वायरल हुआ है।
मोपेड पर बेचा दूध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोहनबाई की शादी हरिचंद धनगर से हुई थी। लेकिन कुछ वर्षों बाद दोनों अलग गए। इसके बाद दादी बच्चों के साथ अपने पिता के घर आ गईं। जहां उन्होंने दूध बेचने (Used To Sell Milk on Moped) का काम शुरू किया। वह मोपेड पर दूध बेचा करती थीं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोपेड पर झंडे लगे हैं। साथ ही कुछ सामान भी बंधा हुआ है। दादी उसे स्टार्ट करके आगे बढ़ती हैं। लोग सम्मान में दादी के पैर भी छूते नजर आते हैं। दादी का हाई जोश देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।
यूजर्स बोले-दबंग दादी
यह वीडियो ‘मुकेश पनवार’ (@roxstaraarya) नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने 13 सितंबर को पोस्ट किया था। उन्होंने दावा किया – मध्य प्रदेश के नीमच से रामदेवरा 600 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा सफर अकेली तय करती हुई, जय बाबा रामदेव जी की। अब दादी का यह वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video On Social Media) के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। इंस्टा Reel को 22 लाख व्यूज और 2 लाख 71 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, लगभग 2 हजार यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा – यह माजी हमारे मानसा की हैं, गांव जलीनेर। दूसरे ने लिखा – रामदेव बाबा साथ हैं, तो डरने कि क्या बात। इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी दादी के जोश की सराहना की, और उन्हें दबंग लेडी… दबंग दादी का टाइटल दे दिया।
यह भी पढ़े:कनाडा के घमासान के बीच गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की हत्या
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group