-
Advertisement
Bihar में आकाशीय बिजली का कहर: 83 लोगों ने गंवाई जान; कई झुलसे
पटना। भारत में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच देश भर में अलग-अलग प्रकृतिक आपदाओं का तांडव दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच बिहार (Bihar) से बड़ी ही पीड़ादायक खबर सामने आ रही है। सूबे के अलग-अलग जिलों में हुए भीषण वज्रपात से आज कुल 83 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई सारे लोगों के आकाशीय बिजली से झुलस जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। सूबे के 23 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के मानवीय क्षति हुई है।
गोपालगंज में 13 लोगों ने गंवाई जान

सबसे ज्यादा मौत गोपालगंज में हुई जहां पर 13 लोग ने इस प्रकृतिक आपदा के चलते अपनी जान गंवाई है। जबकि मधुबनी और नबादा में 8-8 लोग मारे गए हैं। प्रदेश के गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सिवान, बांका, दरभंगा, भागलपुर, मधुबनी और नबादा में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि मरने वाले ज्यादातर लोग खेत में काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Check Bounce मामले में दोषी की सजा के सशर्त निलंबित के आदेश सही करार
उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली से 9 की मौत
बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) में भी आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। सूबे के देवरिया जिले में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग झुलस गए। जबकि बाराबंकी में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सब के बीच मौसम विभाग ने 26 जून तक बिहार के 18 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार को मॉनसून ने दस्तक दे दी, जिसकी वजह से वहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज गुरुवार को दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में आंधी आने के साथ-साथ बारिश भी हुई।
