-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज आए 1615 में से 842 सैंपल नेगेटिव, दो पॉजिटिव
Last Updated on May 22, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में आज 1615 कोरोना (Corona) सैंपल जांच के लिए आए हैं। इसमें 842 नेगेटिव रहे हैं। साथ ही दो पॉजिटिव पाए गए हैं। यह कांगड़ा जिला के हैं। इसमें थुरल के कौना क्षेत्र और जवाली के भरमाड़ क्षेत्र का व्यक्ति शामिल है। 771 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, हमीरपुर (Hamirpur) जिला के 8 मामले 20 मई और 6 मामले 21 मई के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 24246 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 23307 नेगेटिव पाए गए हैं। साथ ही 168 पॉजिटिव आए हैं। बाकी की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, हिमाचल में अब तक 35680 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 10911 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। साथ ही 24769 अभी निगरानी में हैं।
किस जिला में कितने मामले और कितने एक्टिव एक्टिव केस
हिमाचल में कुल आंकड़ा 168 हो गया है। एक्टिव केस (Active case) 106 हैं। 59 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। ठीक होकर घर चले गए हैं। तीन की मृत्यु हुई है। बिलासपुर (Bilaspur) जिला में सात मामलों में पांच एक्टिव मामले हैं। इसमें दो मरीज मेडिकल कॉलेज नेरचौक और तीन डीसीसीसी चांदपुर में भर्ती हैं। दो मरीज ठीक हुए हैं। चंबा (Chamba) के 13 मामलों में दो एक्टिव हैं। दो वर्षीय बच्ची और उसकी मां जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में भर्ती है। चंबा जिला के 11 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। हमीरपुर में कुल 60 मामलों में 55 एक्टिव केस हैं। इसमें 19 आरसीएच भोटा, 22 डीसीसीसी दुग्घा और 14 हमीरपुर में दाखिल हैं। चार मरीज ठीक हो चुके हैं। एक की मृत्यु हुई है।
कांगड़ा जिला में 30 एक्टिव मामले
कांगड़ा (Kangra) जिला के 43 मामलों में अभी 30 एक्टिव मामले हैं। इसमें 25 पीआरटीआई बैजनाथ, तीन डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा व दो कांगड़ा में भर्ती हैं। 12 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। एक की जान गई है। कुल्लू (Kullu) में एक मरीज डीसीसीसी आयुर्वेदिक अस्पताल कुल्लू में दाखिल है। मंडी में 6 मामलों में अभी चार एक्टिव केस हैं। यह सभी मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical College Nerchowk) में भर्ती हैं। एक मरीज ठीक हुआ है और एक की मृत्यु हुई है। शिमला (Shimla) में एक मामला सामने आया है। मरीज ठीक हो चुका है। सिरमौर (Sirmaur) में चार मामलों में दो एक्टिव मामले हैं। यह सीएच सराहन में भर्ती हैं। दो मरीज ठीक हुए हैं। सोलन में 14 मामलों में अभी पांच मामले बचे हैं। यह सभी ईएसआई काठा बद्दी में दाखिल हैं। 9 मरीज ठीक हुए हैं। इसमें चार हिमाचल से बाहर चले गए मरीज भी शामिल हैं। ऊना (Una) जिला में 19 मामलों में दो एक्टिव केस बचे हैं। यह दोनों मरीज कम्युनिटी सेंटर खड्ड में उपचाराधीन हैं। 17 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group