-
Advertisement
Shimla के जुब्बल में आसमानी बिजली का कहर, 85 भेड़-बकरियों की गई जान
शिमला। जिला शिमला (Shimla) थाना जुब्बल की ग्राम पंचायत कुडडू के सराजी छाजपूर के जंगल में आसमानी बिजली के गिरने से तीन लोगों की करीब 85 भेड़-बकरियों की मौत हो गई है। आज सरस्वतीनगर से पशु चिकित्सक की टीम ने मौके पर पहुंच कर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम (Post Mortem) किया। जानकारी के अनुसार सराजी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह, जगजीवन चौहान व सालना गांव निवासी सन्नी छाजटा भेड़ बकरियों को चराने के लिए ओडी थाच में लाए थे। बुधवार शाम के समय बारिश होने पर भेड़ बकरियां पेड़ के नीचे इकट्ठा हो गईं। पेड़ के नीचे खड़ी भेड़ बकरियां आसमानी बिजली की चपेट में आ गईं। भेड़ पालक घटना स्थल से कुछ दूरी पर होने के बाद चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु से Kangra पहुंचे 157 लोग, मंडी के 53- सभी संस्थागत क्वारंटाइन में रखे
सूचना के बाद सरस्वती नगर पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेंद्र ठाकुर ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मृत भेड़ बकरियों का पोस्टमार्टम किया है। डॉक्टर महेंद्र ठाकुर ने कहा कि तीन भेड़ पालकों की करीब 85 भेड़ बकरियां आसमानी बिजली के गिरने से जंगल में मृत मिली हैं। सभी का पोस्टमार्टम कर दिया गया है ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

