-
Advertisement

हिमाचल के लिए बुरी खबर, कोरोना पॉजिटिव के 9 नए मामले
शिमला। कोरोना वायरस इमरजेंसी में हिमाचल से बड़ी खबर आ रही है। आज एक दिन में हिमाचल में 9 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह मामले ऊना जिला से हैं। सभी तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के नजदीकी संपर्क वाले हैं। अब हिमाचल में कोरोना वायरस के 20 मामले हो गए हैं। 11 मामले कल तक थे। पिछले कल ही चंबा के चुराह से चार मामले सामने आए थे। चारों तब्लीगी जमात सै जुड़े हैं। इन्हें मेडिकल कालेज नेरचौक में भर्ती किया गया है।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम समुदाय के IAS, आईपीएस और डॉक्टर की जमातियों से अपील
वहीं, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में चार कोरोना पॉजिटिव दाखिल हैं। आईजीएमसी में तीन भर्ती हैं। आज 79 सैंपल जांच गए। इसमें 9 पॉजिटिव आए हैं। वहीं, 70 नेगेटिव पाए गए हैं। बता दें कि हिमाचल में अब तक कोरोना वायरस पॉजिटिव के 27 मामले हो गए हैं। इसमें एक की मौत हो गई है। दो ठीक हुए हैं। 11 टांडा, नेरचौक और आईजीएमसी में भर्ती हैं। अब यह 9 नए मामले आए हैं।