-
Advertisement
पत्थर दिल मां-बाप AIIMS में छोड़ गए 9 महीने के मासूम का शव, Corona से हुई थी मौत
नई दिल्ली। कोरोना संकट ने हम सभी को ऐसा दौर दिखा दिया है जहां कहीं को इंसानियत की मिसाल सामने आ रही है और कहीं लोगों ने इस दौर में भी अलग ही चेहरा दिखाया है। ये दौर कहीं ना कहीं रिश्तों की भी परीक्षा ले रहा है। लोग कोरोना को लेकर इतने घबराए हुए हैं कि अपनों से भी मुंह मोड़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली (Delhi) में ऐसा एक मामला सामने आया जिसके बारे में सुनकर आपका दिल दहल जाएगा। रामपुर के मिलक क्षेत्र के नौ माह के मासूम ने इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स (AIIMS) में दम तोड़ दिया। इसके बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। जब उसके माता-पिता को यह बात पता चली तो वो उसे एम्स में ही उसे लावारिस छोड़कर चले आए। जब एम्स के अधिकारियों ने रामपुर प्रशासन से संपर्क किया तो माता-पिता ने मासूम का शव लेने इनकार करते हुए कहा कि एम्स के लोग ही उसका अंतिम संस्कार कर दें।
यह भी पढ़ें: Corona का कहर – दुनिया में सातवें स्थान पर पहुंचा India, एक हफ्ते में 50,000 मामले बढ़े
बच्चे के सिर में जन्म के समय ही थी गांठ
जानकारी के अनुसार बच्चे के सिर में जन्म के समय ही गांठ थी। उसका एम्स में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन (operation) की बात कही थी। लॉकडाउन की वजह से वे रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली नहीं जा पा रहे थे। रामपुर के एक नर्सिंग होम में बच्चे को लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने बच्चे को दिल्ली ही ले जाने को कहा। लिहाजा बच्चे के माता-पिता उसे एम्स ले गए। ऑपरेशन से पहले जांच में 29 मई को मां-बाप की रिपोर्ट नेगेटिव (Report negative) थी। बच्चे के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर उसके माता-पिता उसके शव को एम्स में ही छोड़कर चले गए। इस पर एम्स प्रशासन ने रामपुर के जिला प्रशासन से संपर्क किया। पता लगा कि मां-बाप गांव में थे। उसके पिता ने लिखकर दे दिया कि एम्स प्रशासन ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दे। इसके बाद एम्स की ओर से बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
