-
Advertisement
#Interview में सबसे जरूरी हैं शुरुआत के 90 सेकेंड, इन तीन बातों को करेंगे फॉलो तो आपकी #Job पक्की
नौकरी पाने का पहला पढ़ाव होता है इंटरव्यू। नौकरी (Job) पाने और कंपनी में लंबे समय तक टिकने के लिए साक्षात्कार यानी इंटरव्यू का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा शुरुआत है, जब आपके पास एक शानदार छाप बनाने का अवसर होता है। औसतन किसी भी इंटरव्यू (Interview) की अवधि 40 मिनट होती है, वहीं 2000 रिक्रूटर्स पर किए गए एक सर्वे में 33 फीसदी ने माना कि वे पहले 90 सेकेंड्स में ही तय कर लेते हैं कि किसी उम्मीदवार को हायर करना है या नहीं। साफ है कि रिक्रूटर्स को इंप्रेस करने के लिए आपको कुछ ही सेकेंड्स मिलते हैं। ऐसे में इंटरव्यूअर को प्रभावित करना जरूरी है ताकि वह आपको देर तक याद रख सके।
यह भी पढ़ें: IOCL में भरे जाने हैं अप्रेंटिस के 436 पद, सोमवार से शुरु होंगे आवेदन
हम आपको तीन ऐसे ही महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इंटरव्यूअर पर पहले कुछ सेकेंड में ही धाक जमाने सकते हैं ….
सबसे पहले तो इंटरव्यूअर को दिखाएं की आप जॉब के लिए Excited हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप इंटरव्यू के दौरान खुद को एक्साइटेड दिखाते हैं तो इंटरव्यू खत्म होने के बाद भी हायरिंग मैनेजर को आपसे हुई मुलाकात याद रहती है। इसके लिए यह जरूरी है कि आपकी बॉडी पॉस्चर अटेंटिव हो और आप आई कॉन्टैक्ट बनाते हुए सकारात्मक भाव चेहरे पर लाएं।

दूसरी बात ये जरूरी है कि कंपनी पर Research करने के लिए समय जरूर निकालें ताकि आप इसके बारे में जितना संभव हो उतना जान सकें। इस तरह से आप कंपनी के बारे में जो कुछ भी जानते हैं उसके बारे में सवालों के जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे। इसके अलावा, देखें कि क्या आप कंपनी और उसके कर्मचारियों के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लिंक्डइन, फेसबुक और अपने कॉलेज के पूर्व छात्रों के नेटवर्क की जांच करके देखें कि क्या आप किसी को जानते हैं जो आपके साथ अंदरूनी जानकारी साझा कर सकता है।
तीसरा यह कि Facts के साथ अपने उत्साह का समर्थन करें। यह कहना पर्याप्त नहीं है कि आप नौकरी के लिए परफेक्ट फिट हैं। विशिष्ट बनें और नियोक्ता को दिखाएं कि आप क्यों और कैसे योग्य हैं। करियर एक्सपर्ट्स के अनुसार इंटरव्यू के दौरान अपनी अलग पहचान बनाने का सबसे अच्छा तरीका है जॉब के बारे में अपना विजन बताकर संभावित समस्याओं के समाधान बताकर पेश करना।
