-
Advertisement
Himachal/CMSukhu/INC
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के चयन के लिए 12 ऑब्जर्वर नियुक्त किए है। आदेशों के तहत विकार रसोल वाणी, शक्ति सिंह गोहिल, राजेश ठाकुर, कुलदीप इंदोरा, सुखदेव भगत, संजना जाटव, जितेंद्र बघेल, बीपी सिंह, गीता भुक्कल, हीना कावरे, सुखदेव पांसे और ज्योति रौतेला को हिमाचल का ऑब्जर्वर बनाया गया है। अब दूसरे प्रदेश के ये कांग्रेस नेता हिमाचल के अलग अलग जिलों में जाकर पार्टी नेताओं से बात करेंगे और अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को देंगे। इनकी रिपोर्ट के आधार पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।वर्तमान में कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी भंग है। ऐसे में जिला अध्यक्ष भी नए सीरे से बनाए जाएंगे। हालांकि, पहले भी पूर्व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने सभी जिलों में कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए ऑब्जर्वर भेजे थे और इन्होंने अपनी रिपोर्ट हाईकमान को दे दी थी। मगर तब कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की तैनाती नहीं हो पाई। अब दोबारा से ऑब्जर्वर भेजने का फैसला लिया है।
