-
Advertisement
Delhi Elections: प्रियंका गांधी का BJP और AAP पर वार- दोनों पार्टियां सिर्फ पब्लिसिटी में तेज
Last Updated on February 4, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) की तारीख नजदीक आने के साथ ही साथ सभी राजनीतिक दलों ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में प्रचार में पिछड़ने का आरोप झेल रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी चुनावी दंगल में ज़ोर आजमाइश के लिए कूद पड़ी हैं। दिल्ली के संगम विहार में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, बीजेपी और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के खिलाफ करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रोजगारा का घटना संयोग है या प्रयोग है। 35 सालों में बेरोजगारी का संयोग है या प्रयोग है। इसका जवाब मोदी सरकार को देना चाहिए।
LIVE: Smt @PriyankaGandhi addresses public in Sangam Vihar, Delhi.#फिर_से_कांग्रेस_वाली_दिल्ली https://t.co/VtjzA6NXVw
— Congress (@INCIndia) February 4, 2020
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस (Congress) की सरकार ने दिल्ली में तमाम अस्पताल और स्कूल बनाए हैं। कांग्रेस ने 22 हजार बेड अस्पताल बढ़ाएं थे। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने 3000 हजार बेड 5 साल में बढ़ाए हैं। स्कूलों की स्थिति शीला दीक्षित के समय में बदली थी। अब लीपापोती करके उनके काम का क्रेडिट केजरीवाल ले रहे हैं। जनता को ये समझना चाहिए और ये जनता समझ भी रही है। दूसरे की मेहनत पर पुताई करना एक बात होती है। प्रियंका गांधी ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोलते हुए कहा कि जो भी मोदी सरकार की आलोचना करता है, वो भ्रष्ट हो जाता है। मोदी सरकार ने एलआईसी, बीएसएनएल बेच दिया और अब रेलवे बेचने की योजना बना रही है। प्रियंका ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह कहते हैं कि हम दिल्ली को यूपी बना देंगे। मैं यूपी प्रभारी हूं और उसे जानती हूं। यूपी कभी सबसे सक्षम था, आज अपराध ही अपराध है। प्रियंका ने कहा कि दोनों पार्टियां सिर्फ पब्लिसिटी में तेज हैं। 5200 करोड़ रुपये पीएम अपनी पब्लिसिटी पर खर्च किए हैं। केजरीवाल भी कम नहीं हैं।
LIVE: Shri @RahulGandhi addresses public meeting in Sangam Vihar, Delhi. #फिर_से_कांग्रेस_वाली_दिल्ली https://t.co/tPbJABy5tG
— Congress (@INCIndia) February 4, 2020
वहीं प्रियंका गांधी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी वहां आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पीएम को बेरोजगारी वाला हिंदुस्तान चाहिए। मोदी झूठा वादा करके चुनाव जीते थे। भाजपा ने चुनाव से पहले लोगों को घरों के हक देने के नाम पर वोट मांग रही है। ये काम वो पांच से पहले भी कर सकती थी, लेकिन नहीं क्योंकि चुनाव के बाद वो कुछ करने वाली नहीं है।यही हाल केजरीवाल का भी है।राहुल गांधी ने कहा कि पीएम एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी से बांटते हैं। वो एक-दूसरे बीच नफरत बढ़ाते हैं।