-
Advertisement
ब्रेकिंगः बिंदल की टीम तैयार, 8 बनाए उपाध्यक्ष- Chamba से युवा मोर्चा अध्यक्ष
Last Updated on February 24, 2020 by Deepak
शिमला। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajiv Bindal) ने प्रदेश पदाधिकारियों व मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कुल 22 पदाधिकारियों एवं 7 मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। पदाधिकारियों में 6 महिलाएं, 4 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति व 2 ओबीसी (OBC) से संबंध रखने वाले नेताओं को कार्यभार सौंपा गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, कृपाल परमार, राम सिंह, पुरषोतम गुलेरिया, संजीव कटवाल, रतन सिंह पाल, विधायक कमलेश कुमारी व धनेश्वरी ठाकुर की ताजपोशी की है। त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर तथा राकेश जम्वाल को महामंत्री का दायित्व सौंपा है।
यह भी पढ़ें: शोर-शराबा ना करे सत्तापक्ष-विपक्ष , विस उपाध्यक्ष ने Mukesh-भारद्वाज संग की बैठक
सचिव के पद की जिम्मेदारी पायल वैद्य, बिहारी लाल शर्मा, विशाल चौहान, कुसुम सदरेट, डॉ. सीमा ठाकुर, वीरेंद्र चौधरी, जय सिंह व श्रेष्ठा चौधरी को सौंपी है। कोषाध्यक्ष संजय सूद होंगे। रणधीर शर्मा मुख्य प्रवक्ता का दायित्व संभालेंगे। मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा (धर्मशाला) होंगे।
बीजेपी (BJP) के अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के अध्यक्ष पद का दायित्व सांसद सुरेश कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा (ST) के अध्यक्ष का दायित्व जवाहर लाल (लाहुल स्पीति), ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व ओपी चौधरी (कांगड़ा), किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद का दायित्व राकेश शर्मा बबली (हमीरपुर), महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद का दायित्व रश्मिधर सूद (सोलन), युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद का दायित्व अमित ठाकुर (चंबा) तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मोहम्मद राजबली (मंडी) संभालेंगे। प्रदेश के प्रवक्ताओं, मीडिया सह प्रभारियों, प्रकोष्ठों के संयोजकों, अन्य पदाधिकारियों व प्रदेश कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्यों व कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा बाद में की जाएगी। इस प्रकार उपर घोषित किए गए पदाधिकारियों में 8 स्नातक, 11 पोस्ट ग्रेजुएट, 4 लॉ ग्रेजुएट, 2 पीएचडी (डॉक्टरेट), 1 एमफिल जैसी महत्वपूर्ण उपाधियां प्राप्त करने के साथ पार्टी के कार्य करने का लंबा अनुभव शामिल है।